मोहम्मद कासिम ने अपने त्यागपत्र में लिखा कि हम जैसे लाखों करोड़ों भारतीय अटूट विश्वास था कि नीतीश कुमार विशुद्ध रूप से सेक्युलर विचारधारा के ध्वजवाहक हैं, लेकिन अब यह विश्वास टूट गया है। उन्होंने आगे लिखा कि वक्फ बिल संशोधन अधिनियम 2024 को लेकर जदयू के स्टैंड से भारतीय मुसलमानों और कार्यकर्ताओं को गहरा आघात लगा है।