20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jharkhand Oath Ceremony: क्या कल Congress के विधायक भी लेंगे शपथ? आया बड़ा अपडेट

Jharkhand Oath Ceremony: झारखंड कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा कि अभी तक हमारे पास उपलब्ध सूचना के अनुसार शायद कल केवल मुख्यमंत्री (हेमंत सोरेन) ही शपथ लेंगे। जब गठबंधन के अन्य नेता शपथ लेंगे, तब हम (कांग्रेस नेता) भी शपथ लेंगे। अगर आगे कोई प्रगति होती है तो हम आपको बताएंगे।

2 min read
Google source verification

रांची

image

Ashib Khan

Nov 27, 2024

Jharkhand Oath Ceremony: झारखंड में विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन (India Alliance) ने शानदार जीत हासिल की है। प्रदेश में अब सरकार गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। गुरुवार को रांची में जेएमएम नेता हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री पद (Hemant Soren Oath Ceremony) की शपथ लेंगे। बता दें कि शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार शाम चार बजे रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित होगा। हेमंत सोरेन (Hemant Soren) के अलावा और कौन शपथ लेगा इसको लेकर झारखंड कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर (Ghulam Ahmad Mir) ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अभी तक हमारे पास उपलब्ध सूचना के अनुसार शायद कल केवल मुख्यमंत्री (हेमंत सोरेन) ही शपथ लेंगे। जब गठबंधन के अन्य नेता शपथ लेंगे, तब हम (कांग्रेस नेता) भी शपथ लेंगे। अगर आगे कोई प्रगति होती है तो हम आपको बताएंगे। वहीं कांग्रेस के पूर्व प्रमुख राजेश ठाकुर ने कहा कि सीएम (हेमंत सोरेन) कल शपथ लेंगे। उसके बाद मंत्रिमंडल का विस्तार होगा, तो उसमें सभी दलों के जो मंत्री हैं वो शपथ लेंगे।

‘कल का दिन ऐतिहासिक होगा’

JMM नेता महुआ माजी ने कहा कल का दिन ऐतिहासिक होगा। इतनी प्रचंड बहुमत से जीतना और अब देखना झारखंड में कैसे विकास होगा। हेमंत सोरेन जी झारखंड को इस देश का नंबर वन राज्य बनाना चाहते हैं। हमें विश्वास है कि इस कार्यकाल में झारखंड इस देश का नंबर वन राज्य बनेगा। अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना हमारा एजेंडा है। हेमंत सोरेन जी हर क्षेत्र में काम करेंगे।

INDIA गठबंधन ने जीती 56 सीटें

दरअसल, झारखंड में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी तेज हो गई है। हेमंत सोरेन ने इंडिया गठबंधन के करीब 18 नेताओं को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित भी किया है। इसके अलावा पीएम मोदी और अमित शाह को भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए न्योता दिया है। बता दें कि झारखंड विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन ने शानदार जीत दर्ज की है। प्रदेश की 81 विधानसभा सीटों में से इंडिया गठबंधन ने 56 सीटें जीती है। जेएमएम ने 34, कांग्रेस ने 16, आरजेडी ने 4 और माले ने 2 सीटें जीती है। वहीं दूसरी तरफ एनडीए गठबंधन ने 24 सीटें जीती। बीजेपी ने 21, जेडीयू-आजसू और लोजपा ने एक-एक सीटें जीती है।

यह भी पढ़ें-Hemant Soren Oath Ceremony: हेमंत सोरेन कल सीएम पद की लेंगे शपथ, राहुल गांधी समेत ये नेता हो सकते हैं शामिल