31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PM मोदी से मिले हेमंत सोरेन, शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए किया आमंत्रित

Jharkhand New CM Hemant Soren: विधानसभा चुनाव 2024 में मिली जीत के बाद जेएमएम नेता हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ दिल्ली दौरे पर हैं। आज उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी को अबुआ सरकार शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ashib Khan

•

Updated: 26 Nov 2024, 6:12 PM IST

Jharkhand New CM Hemant Soren: झारखंड में एक बार फिर इंडिया गठबंधन (India Alliance) की सरकार बनने जा रही है। जेएमएम नेता हेमंत सोरेन (Hemant Soren) 28 नवंबर को सीएम पद की शपथ लेंगे। विधानसभा चुनाव 2024 (Jharkhand Election Result) में मिली जीत के बाद जेएमएम नेता हेमंत सोरेन (Hemant Soren) अपनी पत्नी कल्पना सोरेन (Kalpana Soren) के साथ दिल्ली दौरे पर हैं। आज उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी को अबुआ सरकार शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। इससे पहले हेमंत और कल्पना सोरेन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) से मिलने संसद भवन पहुंचे थे। अमित शाह से मिलने के बाद हेमंत सोरेन ने कहा कि आप सभी को नमस्कार, आने वाले दिनों में भी बैठकें होंगी, बहुत सारी चीजें हैं। हमें अपनी सरकार बनानी है। हम यहां आशीर्वाद लेने आए हैं।

खरगे से भी की मुलाकात 

जेएमएम नेता हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) से भी मुलाकात की। दोनों नेता खरगे से मिलने के लिए उनके आवास पहुंचे थे, जहां उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) से भी मुलाकात की। हेमंत सोरेन ने उन्हें शपथ ग्रहण समारोह (Swearing-in ceremony) में शामिल होने के लिए आमंत्रित भी किया।

28 नवंबर को सीएम पद की लेंगे शपथ

बता दें कि जेएमएम नेता हेमंत सोरेन 28 नवंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित होगी। गौरतलब है कि सीएम के साथ कुछ अन्य मंत्री भी शपथ ले सकते हैं। शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी तेज हो गई है। हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन दिल्ली दौरे पर हैं। इस दौरान दोनों नेता बड़े नेताओं को शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित करने के लिए न्योता दे रहे हैं।

विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन ने की जीत हासिल

झारखंड विधासनभा चुनाव 2024 में इंडिया गठबंधन ने शानदार जीत दर्ज की। प्रदेश की 81 विधानसभा सीटों में से इंडिया गठबंधन ने 56 सीटें अपने नाम की। जेएमएम सबसे बड़ी पार्टी बनी। जेएमएम ने 34, कांग्रेस 16, आरजेडी 4 और सीपीआई माले 2 सीटें जीती। वहीं एनडीए ने 24 सीटों पर जीत दर्ज की। बीजेपी ने 21 और जेडीयू, आजसू-लोजपा रामविलास ने एक-एक सीटें अपने नाम की।

यह भी पढ़ें-Jharkhand Election Result: झारखंड की इन सीटों पर 1 हजार से भी कम का रहा जीत का अंतर, मांडू से 231 वोटों से जीते AJSU प्रत्याशी