Jharkhand-Maharashtra Election Result: महाराष्ट्र और झारखंड के वोटों की गिनती (Jharkhand-Maharashtra Election ResultLive) आज हो रही है। अब तक आए परिणामों में झारखंड में एक बार फिर हेमंत सोरेन (Hemant Soren) सरकार बनने जा रही है। महाराष्ट्र में महायुति (Mahayuti) की सरकार बन रही है। झारखंड और महाराष्ट्र के चुनाव परिणाम को लेकर राहुल गांधी (Rahul Gandhi)ने एक्स पर पोस्ट किया है। राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा झारखंड के लोगों का INDIA को विशाल जनादेश देने के लिए दिल से धन्यवाद। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी, कांग्रेस और झामुमो के सभी कार्यकर्ताओं को इस विजय के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। प्रदेश में गठबंधन की यह जीत संविधान के साथ जल-जंगल-ज़मीन की रक्षा की जीत है। महाराष्ट्र के नतीजे अप्रत्याशित हैं और इनका हम विस्तार से विश्लेषण करेंगे। प्रदेश के सभी मतदाता भाई-बहनों को उनके समर्थन और सभी कार्यकर्ताओं को उनकी मेहनत के लिए धन्यवाद।