2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jio के ये दो पॉपुलर रिचार्ज प्लान, मिल रही ये सुविधाएं

Jio Cheapest Recharge Plan: जियो के पास कई सारे सस्ते और किफायती प्लान्स मौजूद हैं। अगर आप रिलायंस जियो का सिम इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। सस्ता रिचार्ज प्लान तलाश रहे हैं तो हम आपकी मदद करने वाले हैं। 
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Akash Sharma

•

Updated: 29 Oct 2024, 12:29 PM IST

Jio Recharge Plan

Jio Recharge Plan

Reliance Jio Cheapest Recharge Plan: रिलायंस जियो देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी (Largest Telecom Company in India) है। रिचार्स महंगे होने के मोबाइल यूजर्स काफी परेशान हैं। सभी प्राइवेट टेलिकॉम कंपनियों (Jio Airtel Vodafone Idea) के यूजर BSNL की तरफ स्वीच करने की सोच रहे हैं। Jio के पास इस समय करीब 49 करोड़ यूजर्स मौजूद है। अपने ग्राहकों की सहूलियत के लिए रिलायंस जियो कई तरह के रिचार्ज प्लान्स ऑफर करती है। जियो के पास कई सारे सस्ते और किफायती प्लान्स मौजूद हैं। अगर आप रिलायंस जियो का सिम इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। सस्ता रिचार्ज प्लान तलाश रहे हैं तो हम आपकी मदद करने वाले हैं।

Jio का सबसे पॉपुलर प्लान

जियो की लिस्ट में कई तरह के रिचार्ज प्लान्स मौजूद हैं। जियो ग्राहकों को 299 रुपये का रिचार्ज प्लान ऑफर कर रहा है। इस प्लान में ग्राहकों को कंपनी 28 दिन की वैलिडिटी देती है। अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग की सुविधा भी है। जियो का यह प्लान यूजर्स के बीच में सबसे ज्यादा पॉपुलर है। जियो इस प्लान के साथ ग्राहकों को 42GB डेटा देता है। आप हर दिन 2.5GB इंटरनेट यूज कर सकते हैं। इस प्लान में जियो क्लाउड का फ्री सब्सक्रिप्शन भी देती है।अगर आप ओटीटी स्ट्रीमिंग (OTT) करते हैं तो आपको इसमें जियो सिनेमा (Jio Cinema) और जियो टीवी (Jio TV) का भी फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है।

Jio का 28 दिन का सस्ता प्लान

इस समय जियो का सस्ता प्लान जमकर पॉपुलर हो रहा है। रिलायंस जियो की लिस्ट में 249 रुपये का पॉपुलर प्लान आता है। 249 रुपये के प्लान में भी आपको 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है लेकिन इसमें डेटा ऑफर कम है। जियो के इस रिचार्ज प्लान में आपको सिर्फ 28GB डेटा ही मिलता है। मतलब आप सिर्फ 1GB डेटा ही इस्तेमाल कर सकते हैं। जियो, यूजर्स को इसमें भी कुछ एडिशनल बेनिफिट्स देता है जिसमें आपको जियो सिनेमा, जियो टीवी और जियो क्लाउड का सब्सक्रिप्शन दिया जाता है।

ये भी पढ़ें: इस योजना के तहत 10 लाख लाभार्थियों को मिलेगा घर, इन राज्यों के लोग ले पाएंगे का लाभ