28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

JK: ईद बाद जम्मू कश्मीर में तीन लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशी घोषित करेगी एनसी

Lok Sabha Elections 2024: जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस (JKNC) के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने बताया कि पार्टी ईद बाद कश्मीर(Kashmir) में तीन लोकसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा करेगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जम्मू

•

image

Anand Mani Tripathi

•

Updated: 22 Mar 2024, 3:39 PM IST

jknc_will_declare_lok_sabha_elections_candidates_after_eid_on_3_lok_sabha_seats_in_jammu_and_kashmir.png

Lok Sabha Elections 2024: जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने बताया कि पार्टी ईद बाद कश्मीर में तीन लोकसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा करेगी। इस साल ईद-उल-फितर 10 या 11 अप्रैल की है। श्रीनगर में उमर अब्दुल्ला ने गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि इतनी जल्दी क्या है? आइये ईद मनायें। नेशनल कॉन्फ्रेंस उचित समय पर घाटी की 3 लोकसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा करेगी।

चुनाव के तीसरे, चौथे और पांचवें चरण में तीन लोकसभा सीटों अनंतनाग-राजौरी, श्रीनगर और बारामूला में मतदान होगा। उमर अब्दुल्ला ने कहा कि एक तरफ भाजपा वंशवाद की राजनीति की आलोचना करती है। जबकि दूसरी तरफ वे बिहार में चिराग पासवान और महाराष्ट्र में राज ठाकरे के साथ गठबंधन पर काम कर रहे हैं। उन्हें उन परिवारों से समस्या है जो उनका विरोध करते हैं। मुझे यह कहते हुए गर्व हो रहा है कि मैं भाजपा का विरोध करता हूं। उमर अब्दुल्ला ने हाल ही में कांग्रेस में लौटे चौधरी लाल सिंह पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस का आंतरिक मामला है।