
Joshimath Sinking Demolish House Compensation Protest Updates
Joshimath Sinking Latest Updates: जोशीमठ में भू धंसाव से स्थिति खरतनाक होती जा रही है। हर रोज यहां दरार वाले मकानों की संख्या बढ़ रही है। बुधवार को दरार वाले मकानों की संख्या बढ़कर 723 पहुंच चुकी है। इन घरों पर प्रशासन ने लाल क्रॉस के निशान लगा दिए गए हैं। इन घरों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जा रहा है। लेकिन लोग अपने आशियाने को छोड़ने के लिए तैयार नहीं हैं। असुरक्षित मकानों को छोड़ने की अपील के बाद भी लोग मुआवजा और मकान की गारंटी को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। लोगों के विरोध को देखते हुए फिलहाल बुलडोजर एक्शन रुक गया है। लोगों का कहना है कि पहले उन्हें प्रशासन की ओर से पुनर्वास और मुआवजे का आश्वासन मिले, इसके बाद भी वे घर छोड़कर जाएंगे।
मुआवजा और नए घर की गारंटी पर लोगों का विरोध
विरोध कर रहे जोशीमठ के लोगों का कहना है कि मुआवजा और नए घर की गारंटी दो, तभी आशियाने पर हाथ लगाने देंगे। बताया जा रहा है कि प्रशासन होटलों की इमारत गिराने में बुलडोजर का इस्तेमाल नहीं करेगा। होटलों की इमारतों पर भारी मशीनरी का इस्तेमाल नहीं होगा, ताकि किसी तरह के कोई झटके न लगें। प्रशासन की ओर से मिली जानकारी के अनुसार होटल गिराने का काम हथौड़े, ड्रिल मशीन और अन्य ऐसे उपकरणों का इस्तेमाल कर किया जाएगा।
आदेश के बाद भी नहीं गिराए गए दोनों असुरक्षित होटल
उधर, जोशीमठ में आदेश के बावजूद मंगलवार को दोनों होटलों माउंट व्यू और मल्हारी को गिराने का काम पूरा नहीं हो सका। होटल के मालिकों का कहना है कि उन्हें अब तक प्रशासन की ओर से न ही नोटिस मिला और न ही उनकी जगह का वैल्यूएशन किया गया। जोशीमठ में बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे. स्थानीय जनता की मांग है कि उन्हें पहले मुआवजा मिले या मुआवजे और पुनर्वास का आश्वासन दिया जाए। लोगों का आरोप है कि प्रशासन की ओर से अब तक किसी भी मुआवजे की बात उनसे नहीं की गई है।
मुख्यमंत्री के सचिव से हुई होटल मालिक की बात
जोशीमठ के होटल मलारी इन के मालिक ठाकुर सिंह राणा ने कहा कि आज मेरी मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव के साथ बैठक हुई। उन्होंने कहा कि बद्रीनाथ के तर्ज़ पर मुआवजा नहीं मिलेगा लेकिन मार्केट रेट पर होगा। हमने बोला कि मार्केट रेट बता दें लेकिन उन्होंने कहा कि नहीं बता सकते तो हमने कहा कि हम भी नहीं उठेंगे।
यह भी पढ़ें - जोशीमठ में ढहाए जाने वाले मकानों का मुआवजा मिलेगा या नहीं? केंद्रीय मंत्री ने दिया ये जवाब
131 परिवार रिलीफ सेंटर में किए गए शिफ्ट
इधर चमोली के डीएम हिमांशु खुराना ने कहा कि हमारे सर्वे के बाद 723 संरचना में दरारें परिलक्षित हुई हैं और हम लगातार जनप्रतिनिधियों के टाच में हैं ताकि अगर और कही दरारें हो तो वो हमें बताए। 131 परिवार को हमने रिलीफ सेंटर में शिफ्ट कर दिया है।
यह भी पढ़ें - जोशीमठ के लोगों का दर्द : बार-बार मुड़कर देख रहे घर, मन में एक सवाल, लौटेंगे भी या नहीं
Published on:
11 Jan 2023 12:37 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
