
कर्नाटक विधानसभा चुनाव मतगणना कल, सुबह 8 बजे से शुरू होगी वोटों की गिनती
Karnataka Election Result 2023 : कर्नाटक विधानसभा चुनाव मतगणना शनिवार 13 मई को सुबह 8 बजे से शुरू होगी। आज शाम तक यह पता चल जाएगा कि कर्नाटक का नया सीएम किस पार्टी से होगा। भाजपा, कांग्रेस या फिर त्रिशंकु विधानसभा बनेगी। कर्नाटक विधानसभा में 224 सीटें हैं। जिनके लिए भाजपा, कांग्रेस और JDS के बीच संघर्ष है। एग्जिट पोल ने कांग्रेस को बहुमत में और JDS को किंग मेकर बताया। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 10 मई को हुआ था। कर्नाटक में 73.19 प्रतिशत मतदान हुआ। यह मतदान प्रतिशत कर्नाटक के चुनावी इतिहास में अब तक सबसे अधिक है। कर्नाटक के चुनाव नतीजों का सभी को बेसब्री से इंतजार है।
कर्नाटक में विधानसभा चुनाव 2018 का सजारा
कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018 में भाजपा को 104 सीटें मिलीं थीं। कांग्रेस ने 80 सीटें और जेडीएस 37 सीटों पर झंडा फहराया था। इसके अलावा मायावती की बीएसपी और केपीजेपी को 1-1 सीटें मिली थी। भाजपा को सीटें जरूर अधिक मिलीं थी पर वोट फीसद कांग्रेस का अधिक था। कर्नाटक चुनाव 2018 में कांग्रेस को 38.04 फीसद, भाजपा को 36.22 फीसद और जेडीएस को 18.36 फीसद वोट मिले थे।
यह भी पढ़ें - शिवकुमार ने कहा, कांग्रेस बहुमत से बनाएगी सरकार
यह भी पढ़ें - कर्नाटक विधानसभा अगर त्रिशंकु हुई तो JDS का समर्थन किसको
साल 2018 की तुलना में बढ़ा मतदान का प्रतिशत
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में 73.19 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। निर्वाचन अधिकारियों ने गुरुवार (11 मई) को अंतिम आंकड़े साझा करते हुआ इसे रिकॉर्ड मतदान बताया। राज्य में 224 विधानसभा सीटों के लिए बुधवार 10 मई को वोट डाले गए थे। कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन कार्यालयने बताया कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के लिए अंतिम मतदान 73.19 प्रतिशत दर्ज किया गया।
कुल 2,615 उम्मीदवार चुनावी रण में उतरे
कर्नाटक के 224 विधानसभा सीटों के लिए कुल 2,615 उम्मीदवारों मैदान में थे। उम्मीदवारों में 2,430 पुरुष, 184 महिलाएं और एक उम्मीदवार अन्य जेंडर से हैं। कुल 5,31,33,054 मतदाताओं ने यहां 10 मई को विभिन्न राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों की किस्मत की हार -जीत का फैसला ईवीएम में दर्ज किया था।
बीजेपी और कांग्रेस के बीच है मुकाबला
कर्नाटक में मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच देखने को मिल रहा है। वहीं इस राज्य की इकलौती बड़ी पार्टी शुमार जेडी(एस) के किंगमेकर बनकर उभरने के आसार हैं।
Updated on:
13 May 2023 06:13 am
Published on:
12 May 2023 09:23 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
