30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कर्नाटक विधानसभा अगर त्रिशंकु हुई तो H D Kumaraswamy बोले – जो मानेगा हमारी शर्त उसे देंगे समर्थन

Karnataka Assembly Election 2023 13 मई को कर्नाटक विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आएगा। जदएस नेता एच डी कुमारस्वामी ने कहाकि, हम भाजपा को भी समर्थन दे सकते हैं और कांग्रेस को भी। पर हमारी यह शर्त जो मानेगा उसके साथ गठबंधन करेंगे। शर्त इतनी अहम है कि, कांग्रेस-भाजपा दोनों को बहुत सोचना होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 12 May 2023, 2:50 PM IST

h_d_kumaraswamy.jpg

कर्नाटक विधानसभा अगर त्रिशंकु हुई तो H D Kumaraswamy ने कहा — जो मानेगा हमारी शर्त उसे देंगे समर्थन

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 का रिजल्ट 13 मई को घोषित होगा। एग्जिट पोल के अनुसार, कांग्रेस बहुमत में आ रही है। तो भाजपा को भी अच्छे नम्बर मिल सकते हैं। अब सभी की निगाहें सिर्फ कर्नाटक रिजल्ट पर है। बहुमत से सरकार बनेगी या त्रिशुंक। यह सवाल अब सुर्खियों में है। कर्नाटक के पूर्व सीएम और जनता दल (सेक्युलर) यानी जद (एस) के नेता एच डी कुमारस्वामी ने कहाकि, उनकी पार्टी को 50 सीटें मिलेगी। साथ में एक बड़ा इशारा किया कि, राज्य में त्रिशंकु विधानसभा होने की स्थिति में उस दल को समर्थन देंगे जो उनकी बात मानेगा। JDS नेता कुमारस्वामी ने कहा कि, उनके पास किसी भी राष्ट्रीय पार्टी, भाजपा या कांग्रेस, के साथ गठबंधन करने की 'शर्तें' हैं। शर्त यह है कि कुमारस्वामी को मुख्यमंत्री बनाया जाए और उनकी पार्टी के नेताओं को जल संसाधन, बिजली और सार्वजनिक कार्यों सहित प्रमुख पद दिए जाएं।

जद (एस) का इतिहास बेहद रोचक

अगर जद (एस) के को टटोला जाए तो पता चलेगा कि, उनका इतिहास बेहद रोचक है। जद (एस) का हमेशा मौकापरस्त रही है। कभी कांग्रेस तो कभी भाजपा को समर्थन दिया है। जद (एस) ने 2006 में भाजपा के साथ समझौता किया। जिसके बाद कुमारस्वामी पहली बार किंग बने। पार्टी ने 2018 में कांग्रेस के साथ गठबंधन किया, जिसके बाद कुमारस्वामी दूसरी बार मुख्यमंत्री बने।

उचित समय आने पर करेंगे घोषणा - तनवीर अहमद

जद (एस) राष्ट्रीय प्रवक्ता तनवीर अहमद ने कहाकि, हमने पहले ही तय कर लिया है कि हम किसके साथ सरकार बनाने जा रहे हैं। जनता के लिए उचित समय आने पर हम घोषणा करेंगे।

हम अपने दम पर सरकार बनाएंगे - प्रियांक खरगे

उधर कांग्रेस विधायक प्रियांक खरगे ने कहाकि, हम 120 सीटें जीतने जा रहे हैं। त्रिशंकु सरकार का कोई सवाल ही नहीं है। हमें पूरा विश्वास है कि हम अपने दम पर सरकार बनाएंगे।

सरकार बनाने जा रही है कांग्रेस - डी के शिवकुमार

कर्नाटक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डी के शिवकुमार ने कहाकि, एग्जिट पोल की अपनी थ्योरी होती है। हम राज्य में सरकार बनाने जा रहे हैं। मैं जद (एस) के बारे में नहीं जानता, उन्हें अपना फैसला लेने दीजिए। मेरे पास कोई बैकअप योजना नहीं है। मेरी एकमात्र योजना है कि कांग्रेस पार्टी सत्ता में आएगी।