
कर्नाटक चुनाव : कांग्रेस ने जारी की 43 उम्मीदवारों की तीसरी सूची, भाजपा के बागी लक्ष्मण सावदी को दिया टिकट
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 58 सीटों पर और नाम की घोषणा करनी थी। शनिवार 15 अप्रैल को कांग्रेस ने 43 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। अब सिर्फ 15 नामों का और ऐलान करना है। उम्मीदवारों के नामों की तीसरी सूची में एक नाम बेहद अहम है। पूर्व उपमुख्यमंत्री लक्ष्मण सावदी का। सावदी ने टिकट न मिलने पर भाजपा को टाटा कर कांग्रेस ज्वाइन कर ली है। कांग्रेस इस पर खुशी जताते हुए अथानी सीट से पूर्व उपमुख्यमंत्री लक्ष्मण सावदी को टिकट दे दिया है। इसके अतिरिक्त कोथूर जी. मंजूनाथ को कोलार सीट के लिए हरी झंड़ी दिखाई है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में 224 सीटों के लिए 10 मई को वोटिंग होगी। और वोटों की गिनती 13 मई को होगी।
कांग्रेस ने जारी की 43 उम्मीदवारों की तीसरी सूची - देखें
लक्ष्मण सावदी अथानी सीट से तीन बार रह चुके हैं विधायक
कांग्रेस की तीसरी लिस्ट में पूर्व डिप्टी सीएम लक्ष्मण सावदी का नाम चौंकाने वाला है। टिकट कटने से नाराज लक्ष्मण सावदी ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता और विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। वह अथानी से तीन बार के विधायक रह चुके हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार के सामने लक्ष्मण सावदी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। सावदी ने डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया से मुलाकात के बाद कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की थी।
कांग्रेस-भाजपा-आप ने जारी की उम्मीदवारों के नामों की लिस्ट
कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने पहली लिस्ट में 124 उम्मीदवारों का नाम जारी किया था। फिर कांग्रेस ने 42 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है। वहीं भाजपा ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कुल 212 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। 23 उम्मीदवारों की 12 अप्रैल को दूसरी लिस्ट जारी की थी। वहीं आम आदमी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों के नामों की तीसरी सूची भी जारी कर दी है।
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए 10 मई को होगी वोटिंग
कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। राज्य में 10 मई को मतदान होगा और 13 मई को वोटों की गिनती होगी। इस वक्त राज्य में भाजपा की सरकार है।
Updated on:
27 Apr 2023 02:39 pm
Published on:
15 Apr 2023 04:10 pm

बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
