
कर्नाटक की 10 VIP सीटें का हाल, जानिए कौन आगे, कौन पीछे?
Karnataka Assembly Elections Result 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती आज हुई। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलती नजर आ रही थी। इस समय तक की गिनती में कांग्रेस 136 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि भाजपा 64 सीटों पर आगे चल रही है। दोपहर बाद ही यह साफ हो गया था कि कर्नाटक का किंग कौन होगा? 224 सीट वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव karnataka assembly elections 2023 में 10 मई को 73.19 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। पिछली चुनाव की तुलना में इस बार यहां वोटिंग का प्रतिशत एक फीसदी बढ़ा है। मतदान के बाद जारी अधिकतर एग्जिट पोल में कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन की बात कही गई है। Karnataka Exit Poll की माने तो राज्य में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर आएगी और ये सही निकली। इसी में बताया गया था भाजपा नंबर-2 तो जेडीएस तीसरे स्थान पर रहेगी। कर्नाटक के रिजल्ट से पहले आइए जानते हैं, राज्य की उन 10 वीआईपी सीटों के बारे में, जिसकी हार-जीत पर पूरे देश की नजर थी ।
कर्नाटक की 10 वीआईपी सीटें (Karnataka VIP Seats)
1. शिगगांव विधानसभा: CM बसवराज बोम्मई मैदान में (Shiggaon, Basavaraj Bommai)
कर्नाटक के मौजूदा मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई हावेरी जिले के शिगगांव सीट से भाजपा के प्रत्याशी हैं। इस सीट पर उनकी टक्कर कांग्रेस उम्मीदवार यासिर अहमद खान पठान से हो रही थी।
शिगगांव विधानसभा 2023 का रिजल्ट
शिगगांव से भाजपा प्रत्याशी और सीएम बासवराज बोम्मई अपनी सीट जीत चुके हैं। कांग्रेस के पठान यासिर अहमद खान को उन्होंने 35978 वोटों के अंतर से हराया है।
शिगगांव विधानसभा 2018 का रिजल्ट
2018 में शिगगांव सीट पर बसवराज बोम्मई ने जीत हासिल की थी। बोम्मई को 83868 वोट तो कांग्रेस के सईद अज़ीमपीर खदरी को 74603 वोट मिले थे।
2. वरुणा विधानसभा: पूर्व CM सिद्धारमैया का गढ़ (Varuna, Siddaramaiah)
मैसूर जिले की वरुणा विधानसभा सीट को कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का गढ़ माना जाता है। पिछली बार उन्होंने यहां से अपने बेटे यतींद्र को खड़ा किया था। लेकिन इस बार खुद मैदान में थे। इस बार सिद्धारमैया के मुकाबले में भाजपा ने मंत्री वी सोमन्ना को मैदान में उतारा था।
वरुणा विधानसभा 2023 का रिजल्ट
वरुणा विधानसभा सीट से कांग्रेस के कद्दावर नेता सिद्धारमैया ने 46000 से अधिक वोटों से जीत दर्ज की। यहां से भाजपा के मंत्री वी सोमन्ना उनको चुनौती दे रहे थे।
वरुणा विधानसभा 2018 का रिजल्ट
2018 वरुणा से कांग्रेस के डॉ. यतींद्र सिद्धारमैया ने 96435 वोट हासिल कर जीत हासिल की थी। वहीं बीजेपी के तोतदप्पा बसवराज को 37819 मिले थे।
3. कनकपुरा विधानसभा: डीके शिवकुमार की सीट (Kanakapura, DK Shivakumar)
कर्नाक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार की वजह कनकपुरा सीट चर्चित है। शिवकुमार इस सीट से सात बार से विधायक बन रहे हैं। जिसके चलते कांग्रेस ने उन्हें इस बार भी इसी सीट से टिकट दिया था। उनके सामने भाजपा के आर. अशोक चुनावी मैदान में थे ।
कनकपुरा विधानसभा 2023 का रिजल्ट
कनकपुरा विधानसभा सीट से कर्नाटक के कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने बीजेपी प्रत्याशी को लगभग 1 लाख 20 हजार वोट से हराया दिया ।
कनकपुरा विधानसभा 2018 का रिजल्ट
2018 के चुनाव में कनकपुरा सीट से कांग्रेस के डीके शिवकुमार ने 127552 वोट प्राप्त कर जीत हासिल की थी। वहीं उन्हें टक्कर देने वाले जेडी एस के नारायण गौड़ा को 47643 वोट मिले थे।
4. चन्नापटना विधानसभा: JDS नेता और पूर्व CM कुमारस्वामी की सीट (Channapatna, HD Kumaraswamy)
कर्नाटक के पूर्व मुख्यंत्री और JDS नेता एसडी कुमारस्वामी चन्नापटना से चुनावी मैदान में थे। वो इस सीट पर 2004 से लगातार जीतते आ रहे हैं। चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने खुद को किंगमेकर बनने का दावा किया था। यहां से कुमारस्वामी का मुकाबला भाजपा के सी पी योगेश्वर से था। सीपी योगेश्वर 1999 से अलग-अलग दलों से पांच बार विधायक रहे थे।
चन्नापटना विधानसभा 2023 का रिजल्ट
शुरुआत में चन्नापटना विधानसभा में भारी उलटफेर देखने को मिल रहा था। लेकिन अंत में जेडीएस नेता और पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी ने बीजेपी प्रत्याशी को लगभग 16 हजार मतों से हरा दिया है।
चन्नापटना विधानसभा 2018 का रिजल्ट
2018 के चुनाव में चन्नापटना विधानसभा सीट से कुमारस्वामी को जीत हासिल हुई थी। उन्होंने सीपी योगेश्वर को 21,530 मतों से हराया था।
5. हुबली-धारवाड़ सेंट्रल: भाजपा छोड़ कांग्रेस में आए जगदीश शेट्टार मैदान में (Hubballi-Dharwad Central, Jagadish Shettar)
हुबली-धारवाड़ सेंट्रल सीट से भाजपा के बागी नेता जगदीश शेट्टार कांग्रेस के टिकट पर चुनावी मैदान में थे। जगदीश शेट्टार भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे हैं। चुनाव पूर्व टिकट को लेकर हुई तानातनी के बाद उन्होंने भाजपा को छोड़ दिया था। इस बाद उनका मुकाबला भाजपा प्रत्याशी महेश तेंगिनाकाई से था।
हुबली-धारवाड़ सेंट्रल विधानसभा 2023 रिजल्ट
कांग्रेस प्रत्याशी जगदीश शेट्टार को बीजेपी प्रत्याशी महेश टेंगीनकई ने लगभग 35 हजार वोटों से हराया है।
हुबली-धारवाड़ सेंट्रल विधानसभा 2018 रिजल्ट
2018 कर्नाटक विधानसभा चुनाव में हुबली-धारबड़ सेंट्रल सीट से भाजपा के जगदीश शेट्टार ने 75,794 वोट हासिल किया था। जबकि कांग्रेस के डॉ. महेश नलवाड़ 54,488 वोट हासिल कर दूसरे स्थान पर थे। हालांकि इस बार जगदीश शेट्टार भाजपा को चुनौती दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें - कर्नाटक में किस पार्टी से कितने दलबदलू? आखिर दलों के लिए दलबदलू क्यों महत्वपूर्ण?
6. चित्तपुर SC विधानसभा: कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के बेटे प्रियांक मैदान में (Chittapur, Priyank Kharge)
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे प्रियांक खरगे चित्तपुर एससी सीट से चुनावी मैदान में थे। खरगे के बेटे होने के कारण चित्तपुर सीट के नतीजे पर सभी की नजरें थी। इस सीट पर प्रियांक की टक्कर बीजेपी के मणिकांता राठौड़ से था।
चित्तपुर SC विधानसभा 2023 का रिजल्टः
चित्तपुर सीट से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे प्रियांक ने बीजेपी उम्मीदवार को लगभग 14 हजार वोटों से हरा दिया ।
चित्तपुर SC विधानसभा 2018 का रिजल्टः
2018 में चित्तपुर SC सीट से प्रियांक खरगे ने जीत हासिल की थी। कांग्रेस के प्रियांक को 69700 वोट मिले थे।
यह भी पढ़ें - कर्नाटक रिजल्ट के पल-पल के अपडेट यहां देंखे
7. शिकारीपुरिया विधानसभा: येदियुरप्पा के बेटे विजयेंद्र की दावेदारी (Shikaripura, BY Vijayendra)
कर्नाटक में भाजपा को पहली बार जीत दिलाने वाले वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा का गढ़ होने के कारण शिकारीपुरिया सीट पर सबकी नजरें टिकी थी। हालांकि येदियुरप्पा की राजनीति से रिटायरमेंट के ऐलान के बाद इस बार शिकारीपुरिया से भाजपा ने उनके बेटे बी.वाई. विजयेंद्र को चुनावी मैदान में उतारा था। बी.वाई विजयेंद्र के सामने कांग्रेस के उम्मीदवार मलतेश मैदान में थे।
शिकारीपुरिया विधानसभा रिजल्ट 2023
शिकारीपुरिया विधानसभा सीट पर भी शुरुआत में उलटफेर देखने को मिल रहा था। यहां से भाजपा के कद्दावर नेता बीएस येदियुरप्पा के बेटे बी.वाई विजयेंद्र पीछे चल रहे थे। लेकिन बाद में इन्होनें वापसी की और अपने करीबी प्रतिद्वंदी को लगभग 11 हजार वोटों से हरा दिया।
शिकारीपुरिया विधानसभा रिजल्ट 2018
2018 के चुनाव में शिकारीपुरिया विधानसभा सीट से बीएस येदियुरप्पा ने 35397 वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी। इस सीट से येदियुरप्पा 1983 से 8 बार विधान सभा जीत चुके हैं।
यह भी पढ़ें - कर्नाटकः बजरंग बली पर सियासत तेज, कांग्रेस अध्यक्ष बोले- सत्ता में आए तो बनवाएंगे मंदिर
8. तीर्थहल्ली विधानसभा: गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र की सीट (Thirthahalli, Araga Gyanendra)
कर्नाटक में तीर्थहल्ली विधानसभा सीट से राज्य के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र चुनाव लड़ रहे हैं। उनके सामने कांग्रेस ने किम्माने रत्नाकर को मैदान में उतारा है।
तीर्थहल्ली विधानसभा रिजल्ट 2023
शुरुआत में तीर्थहल्ली विधानसभा सीट पर कांटे का मुकाबला देखने को मिल रहा था। इस सीट को बीजेपी प्रत्याशी ने 12 हजार के बड़े अंतर से जीता।
तीर्थहल्ली विधानसभा रिजल्ट 2018
2018 में तीर्थहल्ली विधानसभा सीट पर बीजेपी के अरागा ज्ञानेंद्र 67527 वोट प्राप्त कर जीत हासिल की थी।
9. चिकमंगलूर विधानसभा: भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सीटी रवि की पारंपरिक सीट (Chikkamagaluru, CT Ravi)
चिकमंगलूर विधानसभा सीट को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सीटी रवि की पारंपरिक सीट माना जाता है। वो इस सीट से 2004 से जीतते आ रहे हैं। इस बार कांग्रेस ने एच डी थमैय्या को जीत की उम्मीद के साथ मैदान में उतारा था। यहां से जेडीएस ने बीएम थिम्मा शेट्टी को अपना प्रत्याशी बनाया था।
चिकमंगलूर विधानसभा रिजल्ट 2023
चिकमंगलूर विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार शुरुआती रुझान में आगे चल रहे थे। लेकिन बाद में कांग्रेस प्रत्याशी ने 6 हजार वोटों के अंतर से सीटी रवि को हरा कर बड़ा उलटफेर कर दिया ।
चिकमंगलूर विधानसभा रिजल्ट 2018
2018 के चुनाव में चिकमंगलूर सीट से भाजपा के उम्मीदवार सीटी रवि ने जीत हासिल की थी। सीटी रवि को 70,863 वोट मिले थे। जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार बीएल शंकर 44,549 वोट के साथ दूसरे नंबर थे।
10. शिवमोग्गा विधानसभाः भाजपा के वरिष्ठ नेता केएस ईश्वरप्पा की सीट (Shivamogga, Channabasappa)
शिवमोग्गा विधानसभा सीट को भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री केएस ईश्वरप्पा ks eshwarappa का गढ़ माना जाता है। केएस ईश्वरप्पा इस सीट से पांच बार विधायक रह चुके हैं। इस बार उन्होंने अपने बेटे केई कंटेश के लिए टिकट मांगा था। लेकिन भाजपा ने शिवमोग्गा से Channabasappa को टिकट दिया था । उनका मुकाबला भाजपा के पूर्व MLC और अब जेडीएस नेता अयानुर मंजूनाथ से था।
शिवमोग्गा विधानसभा रिजल्ट 2023
शुरुआत में शिवमोग्गा विधानसभा सीट से भी मुकाबला कांटों का था। यहां कभी भाजपा और कभी कांग्रेस उम्मीदवार आगे निकल रहे थे। लेकिन बाद में बीजेपी के उम्मीदवार में इस चुनाव को 27 हजार से अधिक के अंतर से जीत लिया।
शिवमोग्गा विधानसभा रिजल्ट 2018
2018 में शिवमोग्गा विधानसभा सीट से भाजपा के केएस ईश्वरप्पा को 104027 वोट मिले थे। जबकि कांग्रेस के केबी प्रसन्ना कुमार 57,920 वोट के साथ दूसरे स्थान पर थे।
यह भी पढ़ें - Karnataka Election 2023: सबसे अमीर और सबसे गरीब उम्मीदवारों पर एक नजर
Updated on:
14 May 2023 06:51 am
Published on:
12 May 2023 03:06 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
