30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Karnataka Exit Poll : कर्नाटक में बीजेपी, कांग्रेस और जेडीएस को मिलेंगी कितनी सीटें? जानिए क्या कहते हैं एग्जिट पोल्स

Karnataka Exit Poll: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को मतदान हुआ। प्रदेश की 224 सीटों के लिए उम्मीदवारों का भाग्य अब EVM में कैद है। चुनाव परिणाम 13 मई घोषित किए जाएंगे। हालांकि रिजल्ट से पहले कर्नाटक विधानसभा चुनाव के विभिन्न एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ गए हैं। एग्जिट पोल्स चौंकाने वाला रिजल्ट बता रहे हैं। कर्नाटक में बीजेपी, कांग्रेस और जेडीएस को मिलेंगी कितनी सीटें? जानिए क्या कहते हैं एग्जिट पोल्स -
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 11 May 2023, 7:26 AM IST

Karnataka Exit Poll : कर्नाटक में बीजेपी, कांग्रेस और जेडीएस को मिलेंगी कितनी सीटें?

Karnataka Exit Poll : कर्नाटक में बीजेपी, कांग्रेस और जेडीएस को मिलेंगी कितनी सीटें?

Karnataka Exit Poll: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में 224 सीटों के लिए 65.69 फीसद मतदान हुआ है। मौजूदा वक्त में कर्नाटक में भाजपा सरकार है। भाजपा हर 5 साल में सत्ता बदलने वाले ट्रेंड को बदलना चाहती है। वहीं कांग्रेस का दावा है कि, वो कर्नाटक में सरकार बनाएगी। सिद्दारमैया ने दावा किया कि, विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 60 प्रतिशत वोट शेयर हासिल करेगी और 130 से 160 सीटें जीतेगी। वैसे तो भाजपा भी यही दावा कर रही है। सबसे कमाल है जेडीएस का। जिसे उम्मीद है कि एक बार फिर वो किंग मेकर की भूमिका अदा कर सकती है। एग्जिट पोल के अनुसार, कांग्रेस को पूर्ण बहुमत का अनुमान है। कांग्रेस 122-140, भाजपा 62-80, JDS 20-25 और अन्य 3 सीटें मिलने की उम्मीद है।


रिपब्लिक टीवी-पी मार्कक्यू एग्जिट पोल : कांग्रेस को 94-108 सीटें, बीजेपी को 85-100 सीटें, जेडीएस को 24-32 सीटें मिलने की अनुमान लगाया गया है।


करावल तटीय क्षेत्र में भाजपा आगे


एक्सिस माय इंडिया (axis my india) के एग्जिट पोल के अनुसार, करावल तटीय क्षेत्र में 19 सीटें हैं। जिसमें भाजपा को 16 सीटें और कांग्रेस को 3 सीटें मिलने का अनुमान है। भाजपा को 50 फीसद वोट मिलने की संभावना है। JDS व अन्य अपना खाता ही नहीं खोल सकेंगी।

मध्य कर्नाटक में कांग्रेस की बल्ले-बल्ले

एक्सिस माय इंडिया (axis my india) के एग्जिट पोल के अनुसार, मध्य कर्नाटक में कांग्रेस की बल्ले—बल्ले है। मध्य कर्नाटक में 23 सीटें हैं। कांग्रेस को 12 सीट के आसार हैं जबकि भाजपा को 10 और JDS को एक सीट मिल सकती है। अन्य का खाता खुलने की कोई संभावना नहीं दिख रही है। मध्य कर्नाटक में कांग्रेस को 41 फीसद वोट तो वहीं बीजेपी को 35 फीसद वोट मिलने की उम्मीद है।

बेंगलुरू शहर में कांग्रेस को 17 सीटों का मिलेगा साथ

एक्सिस माय इंडिया (axis my india) के एग्जिट पोल के अनुसार, बेंगलुरू शहर में 28 सीटें हैं। कांग्रेस को 17 सीटें, भाजपा को 10 सीटें और JDS को एक सीट मिलने का अनुमान है। बेंगलुरू शहर में कांग्रेस को 44 फीसद वोट मिलने की संभावना है। भाजपा को 38 फीसद और JDS को 15 फीसद व अन्य को तीन फीसद वोट मिलने की संभावना है।

हैदराबाद-कर्नाटक क्षेत्र में कांग्रेस को 32 सीटें मिलने की संभावना

एक्सिस माय इंडिया (axis my india) के एग्जिट पोल के अनुसार, हैदराबाद-कर्नाटक क्षेत्र में 28 विधानसभा सीटें हैं। कांग्रेस को 32 सीटें, भाजपा को 07 सीटें और JDS को 1 सीट मिलने का अनुमान है। यहां भी अन्य का खाता नहीं खुल रहा है। हैदराबाद-कर्नाटक क्षेत्र में जनता से कांग्रेस को 47 फीसद, भाजपा को 36 फीसद, JDS को 13 फीसद व अन्य सिर्फ 4 फीसद वोट मिलने की उम्मीद है।

महाराष्ट्र-कर्नाटक क्षेत्र में कांग्रेस को 28 सीटें मिलने का अनुमान

एक्सिस माय इंडिया (axis my india) के एग्जिट पोल के अनुसार, महाराष्ट्र-कर्नाटक क्षेत्र में 50 विधानसभा सीटें हैं। कांग्रेस को 28 सीटें, भाजपा को 21 सीटें और JDS को 1 सीट मिलने का अनुमान है। यहां भी अन्य का खाता नहीं खुल रहा है।

ओल्ड मैसूर में कांग्रेस ने बड़ी बढ़त बनाई

एक्सिस माय इंडिया (axis my india) के एग्जिट पोल के अनुसार, पुराना मैसूर क्षेत्र में 64 विधानसभा सीटें हैं। कांग्रेस को 36 सीटें, भाजपा को 6 सीटें और JDS को 18 सीट मिलने का अनुमान है। यहां भी अन्य का खाता नहीं खुल रहा है। कांग्रेस को 40 फीसद, भाजपा को 25 फीसद, JDS को 28 फीसद वोट मिलने की उम्मीद है।

224 सीटों पर प्रत्याशियों पर लगा दांव

224 सीटों पर प्रत्याशियों के दांव लगने के साथ, चुनाव को मुख्य रूप से सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और जनता दल (सेक्युलर) के बीच है। पूरे राज्य में 58,545 मतदान केंद्रों पर कुल 5 करोड़ 31 लाख 33 हजार 54 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

यह भी पढ़ें - Video : अमित शाह का ऐलान, कर्नाटक में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी भाजपा