25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘स्टालिन हैं तमिलनाडु के केजरीवाल’, जल्द जाएंगे जेल: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पर BJP हमला

BJP attacks MK Stalin: बीजेपी के वरिष्ठ नेता एच राजा ने मुख्यमंत्री एमके स्टालिन पर तीखा हमला बोलते हुए तमिलनाडु का केजरीवाल बताया है। उन्होंने कहा कि स्टालिन जल्द जेल जाएंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चेन्नई

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 20 Apr 2025, 1:56 PM IST

BJP attacks MK Stalin: तमिलनाडु की राजनीति में बयानबाजी का पारा चढ़ता जा रहा है। इस बार राज्य के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता एच राजा ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने मुख्यमंत्री को ‘तमिलनाडु का केजरीवाल’ बताते हुए आरोप लगाया कि स्टालिन झूठ बोलते हैं और तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश करते हैं, ठीक वैसे ही जैसे दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल करते हैं।

स्टालिन और सेंथिल बालाजी जल्द जाएंगे जेल: एच राजा

एच राजा का यह बयान पार्टी प्रदेश अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन के साथ पलानी मंदिर दर्शन के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान आया। उन्होंने दावा किया कि स्टालिन और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जमानत पर रिहा मंत्री सेंथिल बालाजी दोनों जल्द ही जेल जाएंगे।

सेंथिल बालाजी की रिहाई और सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी

सेंथिल बालाजी पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है। वे हाल ही में 495 दिन जेल में बिताने के बाद 29 सितंबर 2024 को बाहर आए थे। उनकी रिहाई के बाद एक बार फिर से उन्हें मंत्री पद की शपथ दिलाई गई, जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने भी आश्चर्य जताया था।

नीट परीक्षा को लेकर भी किया हमला

एच राजा ने डीएमके को नीट (NEET) परीक्षा का जनक बताते हुए कहा कि 2013 में डीएमके सांसद गांधी सेलवन ने कांग्रेस के साथ मिलकर इसका प्रस्ताव रखा था। अब उसी पार्टी के नेता इसके खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने स्टालिन को सलाह दी कि अगर वे नीट को खत्म करना चाहते हैं तो सुप्रीम कोर्ट में समीक्षा याचिका दाखिल करें, न कि ‘राजनीतिक नाटक’ करें।

यह भी पढ़ें- 'आप लोग ट्यूबलाइट हैं…' निशिकांत दुबे के बयान पर भड़के ओवैसी, BJP ने किया किनारा

नशा और कानून व्यवस्था पर भी सवाल

बीजेपी नेता ने राज्य में बढ़ती नशे की समस्या को लेकर स्टालिन सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु पुलिस गांजा तो पकड़ रही है, लेकिन अब तक एक ग्राम सिंथेटिक ड्रग्स भी बरामद नहीं कर सकी है। उन्होंने इसे सरकार की गंभीर नाकामी बताया।

राज्यपाल के साथ विवाद पर टिप्पणी

राजा ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री के बीच चल रही तनातनी का भी जिक्र किया। उन्होंने पूछा कि राज्यपाल द्वारा उठाए गए गंभीर सवालों का जवाब मुख्यमंत्री क्यों नहीं देते। उन्होंने कहा कि स्टालिन केवल आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Ex CM केजरीवाल की बेटी की शादी में पंजाब सीएम ने लगाए ऐसे ठुमके, लोग बोले- तुस्सी कमाल कर दित्ता

स्टालिन की 'डाकिया' वाली टिप्पणी पर पलटवार

गौरतलब है कि हाल ही में स्टालिन ने राज्यपाल की भूमिका को ‘केंद्र और राज्य के बीच डाकिया’ बताया था। इस पर एच राजा ने तंज कसते हुए कहा कि स्टालिन को संविधान की समझ नहीं है और वे जानबूझकर विवाद पैदा कर रहे हैं। राजा के इन बयानों से तमिलनाडु की सियासत और गरमा गई है, और आने वाले दिनों में इस पर डीएमके की तीखी प्रतिक्रिया की संभावना जताई जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग