5 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ketan Agarwal Murder Case: केतन अग्रवाल के मौत से दादा को लगा था गहरा सदमा, चाचा बोले-‘पोते के गम में पिता जी की हो गई मौत’

Ketan Agarwal GrandFather Death News: पुणे के लोहागढ़ किले से जुड़े केतन अग्रवाल केस में बड़ा दुखद मोड़ आया है। पोते की मौत के सदमे में उनके 71 वर्षीय दादा का कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। इस घटना पर केतन के चाचा का भावुक बयान सामने आया है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Anurag Animesh

Jul 05, 2026

Ketan Agarwal murder news

केतन अग्रवाल हत्याकांड

Ketan Agarwal Murder News: पुणे के लोहागढ़ किले से गिरकर हुई मौत के मामले में घिरे केतन अग्रवाल के परिवार पर एक और बड़ा दुख टूट पड़ा है। 71 वर्षीय दादा देवीचंद अग्रवाल का शनिवार रात कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। परिवार का कहना है कि पोते की मौत के बाद से वह गहरे सदमे में थे और लगातार उनकी तबीयत बिगड़ रही थी। इस घटना ने पूरे परिवार को एक बार फिर शोक में डुबो दिया है।

पोते की मौत के बाद लगातार बिगड़ती तबीयत

परिवार के अनुसार, केतन अग्रवाल की 18 जून को लोहागढ़ किले से गिरकर मौत के बाद से ही दादा देवीचंद अग्रवाल मानसिक रूप से बेहद टूट गए थे। परिजनों का कहना है कि वह इस घटना को सहन नहीं कर पाए और तभी से उनकी तबीयत लगातार खराब चल रही थी। शनिवार रात करीब 9:45 बजे उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया, जिसके बाद उनका निधन हो गया। परिवार का कहना है कि पोते की मौत का सदमा इतना गहरा था कि उन्होंने कई दिनों तक इस बारे में किसी से बात भी नहीं की।

परिवार में लगातार टूटते दुख

केतन के चाचा कुलदीप अग्रवाल ने बताया कि दादा को पोते की मौत से इतना बड़ा आघात लगा कि उन्होंने लंबे समय तक इस बात को भीतर ही दबाए रखा। परिवार के मुताबिक, मौत के बाद दो दिनों के भीतर उनकी हालत और बिगड़ गई और आखिरकार उन्होंने दम तोड़ दिया। परिवार का कहना है कि सिर्फ 17 दिनों के भीतर पोता और दादा दोनों की मौत ने पूरे घर को तोड़कर रख दिया है।

हत्या की जांच में पुलिस की कार्रवाई तेज

इस बीच पुलिस मामले की जांच को आगे बढ़ा रही है। पुलिस ने 18 जून को हुई घटना के बाद इसे हत्या का मामला मानते हुए जांच शुरू की थी। जांच में मुख्य आरोपी के रूप में सिया गोयल और सह-आरोपी चेतन चौधरी के खिलाफ सबूत जुटाए जा रहे हैं। पुलिस को संदेह है कि सिया गोयल शादी नहीं करना चाहती थीं और परिवार की ओर से उन पर विवाह का दबाव था। इसी वजह से कथित साजिश रचने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस ने साफ किया है कि जांच अभी जारी है और अंतिम निष्कर्ष सामने नहीं आया है।

घटनास्थल पर रीक्रिएशन और सबूतों की तलाश

जांच के तहत पुलिस ने हाल ही में सिया गोयल को पुणे के लुल्लानगर इलाके में उस स्थान पर लेकर जाकर घटनाक्रम दोबारा समझा, जहां कथित तौर पर योजना बनाई गई थी। इससे पहले चेतन चौधरी को भी लोहागढ़ किले ले जाकर डमी की मदद से घटना का रीक्रिएशन कराया गया था।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग