2 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘मैं इस मामले के बारे में बात नहीं करना चाहता…’ केतन मर्डर केस में सिया के पापा ने आखिर बात करने से किया इनकार

Pune Ketan Murder Case: पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड में सिया के पापा का बयान भी सामने आया है जिसमें वें मामले को लेकर बात करने से इनकार कर दिया है।
2 min read
Google source verification

पुणे

image

Devika Chatraj

Jul 02, 2026

Ketan Murder Case

केतन मर्डर केस (Patrika)

Ketan Murder Case: पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में हर दिन नए और चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं। शुरुआत में जिसे ट्रेकिंग के दौरान हुआ एक हादसा माना जा रहा था, अब वह पूरी तरह से सुनियोजित हत्या की साजिश साबित होती नजर आ रही है। पुलिस जांच में ऐसे कई डिजिटल सबूत मिले हैं, जिन्होंने इस केस को और भी जटिल बना दिया है।

पहले से रची गई हत्या की साजिश

लोनावला के लोहगढ़ किले में 18 जून 2026 को 26 साल के रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। शुरुआत में इसे ट्रेकिंग के दौरान फिसलकर गिरने की घटना माना गया था, लेकिन पुलिस की जांच ने इस मामले की दिशा पूरी तरह बदल दी। अब जांच में यह सामने आया है कि यह एक पहले से प्लान की गई हत्या थी, जिसे बेहद सोच-समझकर अंजाम दिया गया।

सिया के पिता का बयान

आरोपी सिया गोयल के पिता प्रवीण गोयल का बयान भी सामने आया है। उन्होंने बताया कि पुलिस उनके घर जांच के लिए आई थी, लेकिन वह किसी से नहीं मिले। उन्होंने कहा पुलिस आज घर आई थी, लेकिन मैं किसी से नहीं मिला। उन्होंने अपना काम किया और करीब 30-45 मिनट तक यहां रहे। मेरी तबीयत ठीक नहीं है और डॉक्टर ने आराम की सलाह दी है। मैं इस मामले पर बात नहीं करना चाहता, मुझमें इसके लिए हिम्मत नहीं है।

आरोपी सिया और चेतन पुलिस रिमांड पर

पुलिस ने इस मामले में केतन की मंगेतर 20 वर्षीय सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी 22 वर्षीय चेतन चौधरी को गिरफ्तार किया है। दोनों पर हत्या और आपराधिक साजिश रचने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस रिमांड पर हैं और लगातार पूछताछ जारी है।

पॉलीग्राफ टेस्ट की तैयारी में पुलिस

जांच को आगे बढ़ाने के लिए पुणे पुलिस ने कोर्ट में पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति मांगी है। पुलिस का कहना है कि सिया गोयल और चेतन चौधरी के बयान पहले ही दर्ज किए जा चुके हैं, लेकिन पॉलीग्राफ टेस्ट से कई नए तथ्य सामने आ सकते हैं। हालांकि, यह भी स्पष्ट किया गया है कि पॉलीग्राफ टेस्ट को अदालत में प्रत्यक्ष और ठोस सबूत के रूप में स्वीकार नहीं किया जाता, लेकिन यह जांच की दिशा तय करने में मददगार साबित हो सकता है।

गूगल सर्च हिस्ट्री से खुला राज

पुलिस जांच में सबसे चौंकाने वाला खुलासा डिजिटल सबूतों से हुआ है। आरोप है कि सिया गोयल और चेतन चौधरी ने इंटरनेट पर कई संदिग्ध सर्च किए थे।

  • लोहगढ़ किले के डेथ पॉइंट की जानकारी।
  • खतरनाक स्थानों और खाइयों तक पहुंचने का रास्ता।
  • बिना शक के हत्या कैसे करें जैसे सर्च।
  • हत्या के बाद पुलिस पूछताछ में क्या जवाब देना है।
  • व्हाट्सएप चैट और मैसेज डिलीट करने के तरीके।

केतन को पहले हुआ था शक?

एफआईआर में दर्ज बयान के अनुसार, केतन अग्रवाल ने सगाई के बाद अपने परिवार से कई बार सिया को लेकर सवाल पूछे थे। उसने यह भी कहा था कि सिया अक्सर चेतन चौधरी का जिक्र करती है, जिससे उसे रिश्ते को लेकर शक होने लगा था। हालांकि, परिवार ने उसे भरोसा दिलाया था कि सिया का बैकग्राउंड पूरी तरह जांचा गया है और चिंता की कोई बात नहीं है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग