30 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चेतन की दुकान के ठीक सामने था सिया का ऑफिस, कैसे बढ़ी नजदीकियां और केतन के कत्ल तक पहुंच गई बात?

केतन अग्रवाल हत्याकांड में सिया गोयल और चेतन चौधरी के रिश्ते को लेकर नए खुलासे सामने आए हैं। दोनों की पहचान कैसे हुई, कब रिश्ते में आए और शादी के बाद राजस्थान में बसने की थी?
2 min read
Google source verification

भारत

image

Rahul Yadav

Jun 30, 2026

Ketan Agarwal Murder Case, Siya Goyal, Chetan Chaudhary, Ketan Murder Case, Pune Murder Case, Siya Goyal News, Chetan Chaudhary News, Ketan Agrawal Latest News

चेतन चौधरी और सिया गोयल (Photo: X/@HateDetectors)

Ketan Agarwal Murder Case: पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में हर दिन नए खुलासे सामने आ रहे हैं। अब सामने आया है कि मुख्य आरोपी सिया गोयल और सह-आरोपी चेतन के बीच जान-पहचान की शुरुआत बेहद सामान्य सी वजहों से हुई थी लेकिन धीरे-धीरे यह रिश्ता निजी नजदीकियों तक पहुंच गया और फिर मामला हत्या की साजिश तक जा पहुंचा।

किराना दुकान के सामने ऑफिस, यहीं से बढ़ी पहचान

चेतन चौधरी राजस्थान के जोधपुर जिले के पलासनी गांव का रहने वाला है। उसके जानकारों के अनुसार, उसके पिता की किराना दुकान के ठीक सामने सिया गोयल के पिता का ऑफिस था। इसी वजह से दोनों परिवारों के बीच शुरुआती परिचय बना। चेतन की पढ़ाई पुणे में चल रही थी जहां वह कॉलेज के साथ क्रिकेट भी खेलता था।

भाई के जरिए सिया से जुड़ा संपर्क

सूत्रों के अनुसार, कॉलेज के दौरान चेतन की जान-पहचान सिया के भाई साहिल से हुई। इसी संपर्क के जरिए चेतन और सिया के बीच बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती गहरी होती चली गई। बाद में दोनों के बीच नजदीकियां इतनी बढ़ गईं कि यह रिश्ता निजी संबंधों में बदल गया।

साथ घूमने भी गए थे उदयपुर और जोधपुर

जानकारी के मुताबिक, चेतन और सिया कई बार साथ में उदयपुर और जोधपुर भी गए थे। जोधपुर में चेतन के दोस्तों ने दोनों को साथ देखा था। दोस्तों के मुताबिक, चेतन ने कई बार यह दावा किया था कि वह और सिया रिलेशनशिप में हैं और जल्द ही शादी करने वाले हैं।

शादी के बाद राजस्थान शिफ्ट हो जाऊंगा

चेतन ने अपने दोस्तों को यह भी बताया था कि वह शादी के बाद राजस्थान शिफ्ट हो जाएगा। उसने यह भी कहा था कि आर्थिक इंतजाम सिया की तरफ से किया जाएगा।

कैसे पहुंचा मामला हत्या तक?

जांच एजेंसियां अब इस पूरे रिश्ते की टाइमलाइन और कनेक्शन को जोड़ने में जुटी हैं। शुरुआती दोस्ती, परिवारों का परिचय, लगातार मुलाकातें और फिर केतन अग्रवाल की हत्या तक इस केस में कई ऐसे मोड़ सामने आए हैं जिनकी पुलिस गहराई से जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, यह पूरा मामला एक जटिल प्रेम संबंध और साजिश की ओर इशारा करता है हालांकि अंतिम निष्कर्ष जांच और कोर्ट में पेश साक्ष्यों के बाद ही तय होगा।