scriptराहुल गांधी पर किरेन रिजिजू ने कही ये बात- भारत में न्यायपालिका आजाद, लोकतंत्र हमारे खून में | Kiren Rijiju hit back at Rahul Gandhi said Indian judiciary and democracy are in trouble this is just a lie | Patrika News
राष्ट्रीय

राहुल गांधी पर किरेन रिजिजू ने कही ये बात- भारत में न्यायपालिका आजाद, लोकतंत्र हमारे खून में

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने लंदन की कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में कहा था कि, भारत में लोकतंत्र खतरे में है। इस पर केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू ने कहाकि, यह सिर्फ कोरा झूठ है।

Mar 05, 2023 / 12:53 pm

Sanjay Kumar Srivastava

kiren_rijiju.jpg

राहुल गांधी पर किरण रिजिजू का पलटवार, बोले – भारतीय न्यायपालिका और लोकतंत्र संकट में है, यह सिर्फ कोरा झूठ है

कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी पर तंज कसते हुए केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू ने कहाकि, दुनिया को यह बताने की कोशिश की जा रही है कि, भारतीय न्यायपालिका और लोकतंत्र संकट में है, लेकिन यह सिर्फ कोरा झूठ है और भारत की छवि खराब करने की कोशिश है। लंदन में राहुल गांधी ने कहाकि, भारत में लोकतंत्र और न्यायपालिका खतरे में है इस बयान पर कानून मंत्री किरण रिजिजू ने पलटवार किया। उन्होंने कहाकि, आजादी के नाम पर अगर हर कोई स्वतंत्र रूप से कार्य करेगा तो कानून-व्यवस्था का क्या होगा। कोई भी राजनीतिक दल न्यायपालिका की स्वतंत्रता पर सवाल नहीं उठा सकता। न्यायपालिका को कभी भी विपक्षी दल की भूमिका निभाने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता। भुवनेश्वर में केंद्रीय सरकार के विधि अधिकारियों के सम्मेलन में बोलते हुए केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि, भारतीय न्यायपालिका स्वतंत्र है। कोई भी भारतीय लोकतंत्र पर सवाल भी नहीं उठा सकता क्योंकि लोकतंत्र हमारे खून में दौड़ता है।
https://twitter.com/AHindinews/status/1632228346905128960?ref_src=twsrc%5Etfw
हम भारत के लोग इन लोगों को मुंहतोड़ देंगे जवाब

कानून मंत्री किरण रिजिजू ने अप्रत्यक्ष रूप से राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि, टुकड़े-टुकड़े गैंग के सदस्यों को बेहतर ढंग से समझना चाहिए कि, भारत किसके नेतृत्व में महान कायाकल्प की यात्रा पर निकल पड़ा है। हम भारत के लोग इन लोगों को मुंहतोड़ जवाब देंगे।
भारत विरोधी विदेशी संस्थाओं का मिलता है सक्रिय समर्थन

मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि, इन गिरोहों को भारत विरोधी विदेशी संस्थाओं का सक्रिय समर्थन मिलता है। व्यवस्थित रूप से वे भारतीय लोकतंत्र, भारतीय सरकार, न्यायपालिका और रक्षा, चुनाव आयोग, जांच एजेंसियों जैसे सभी महत्वपूर्ण अंगों की विश्वसनीयता पर हमला करते हैं।
राहुल गांधी के बयान पर भड़के रिजिजू

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दो दिन पहले लंदन की कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में कहा था कि, भारत में लोकतंत्र खतरे में है, क्योंकि स्वतंत्र एजेंसियों का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा था कि उनके साथ कई बड़े विपक्षी नेताओं के फोन की पेगासस के जरिए जासूसी की गई थी।
9 विपक्ष के नेताओं ने पीएम को लिखा पत्र

आबकारी नीति मामले में दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी पर अरविंद केजरीवाल समेत विपक्ष के नौ नेताओं ने पीएम मोदी को पत्र लिखा है। विपक्षी नेताओं ने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। चिट्ठी में CBI और ED जैसी एजेंसियों का दुरुपयोग करने की भी निंदा की गई है।

Home / National News / राहुल गांधी पर किरेन रिजिजू ने कही ये बात- भारत में न्यायपालिका आजाद, लोकतंत्र हमारे खून में

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो