11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Liquor Shop In Delhi: दिल्‍ली में शराब की सरकारी प्रीमियम दुकानें खुलना शुरू, सामने आई पहली झलक

दिल्ली में एक सितंबर से पुरानी आबकारी नीति लागू कर दी गई है। इसके साथ ही एक बार फिर से दिल्ली में शराब की सरकारी दुकानें खुलना शुरू हो गई हैं। यही नहीं पुरानी आबकारी नीति के तहत शराब की प्रीमियम दुकानें भी खुलने लगी हैं। प्रीमियम दुकान की पहली झलक सामने आई है।

2 min read
Google source verification
Liquor Shop In Delhi Liquor Premium Store First Wine Shop In Mayur Vihar

Liquor Shop In Delhi Liquor Premium Store First Wine Shop In Mayur Vihar

दिल्ली में एक बार फिर पुरानी आबकारी नीति लागू कर दी गई है। इसके तहत अब सरकार की ओर से शराब की दुकानें संचालित की जा रही हैं। इसी नीति के तहत हर इलाके में शराब की दो प्रीमियम दुकानें खोलने का लक्ष्य रखा गया। पुरानी नीति लागू होने के बाद अब शराब की प्रीमियम दुकानें भी खुलना शुरू हुई हैं। इसकी पहली झलक भी सामने आई है। काफी समय से लोगों को इंतजार था कि आखिर किस तरह शराब की प्रीमियम दुकानें खोली जाएंगी। इसके तहत मयूर विहार फेज-1 के गैलेरिया मॉल में यह पहली दुकान शुरू हो गई है। जिसकी पहली झलक या तस्वीर हम आपको दिखा रहे हैं।

मयूर विहार में खुली सरकारी शराब की प्रीमियम दुकान को कॉरपोरेशन DCCWS की ओर से खोला गया है। अभी इसके इंटीरियर पर कुछ काम किया जा रहा है, लेकिन यहां से ग्राहकों के लिए बिक्री शुरू कर दी गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक, अब दिल्ली में शराब की प्रीमियम दुकानों को खोलने के लिए और बढ़ावा दिया जाएगा। ऐसा फैसला लोगों के मिल रहे फीडबैक के बाद लिया गया है।

लोगों का कहना है कि उन्हें शराब की ऐसी बड़ी दुकानें चाहिए, जो बेहतर हों और यहां तमाम अच्छे ब्रैंड्स मिलें ताकि, लोग अपनी पसंद के ब्रैंड चुनकर शराब खरीद सकें।

यह भी पढ़ें - Delhi Liquor News: दिल्ली में पुरानी शराब नीति लागू, जानिए अब कितना मिलेगा डिस्काउंट

दिल्ली में खुलेंगी शराब की 30 प्रीमियम दुकानें
अब दिल्ली में कम से कम शराब की 30 प्रीमियम दुकानें खोली जाएंगी, जो पहले 20 के आसपास खोलने का प्लान था। इनकी संख्या 50 से ज्यादा भी हो सकती है। दिल्ली में जल्द ही अन्य इलाकों में भी प्रीमियम शॉप खुलेंगी। कम से कम 10 दुकानों पर काम और चल रहा है। जो इस महीने के अंत तक खुल सकती हैं।

मयूर विहार में खोली गई इस प्रीमियम शॉप पर ग्राहकों का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। प्रीमियम दुकानों में स्पेस कम से कम एक हजार वर्ग फुट रखा गया है, ताकि ग्राहक बड़ी दुकान में अंदर जाकर अपनी पसंद की शराब खरीद सकें।

इस मॉल में इससे पहले भी शराब की काफी दुकानें थी। जिनकी अच्छी सेल थी। इसी बात को देखते हुए अब फिर से यहां अधिक से अधिक शराब की सरकारी दुकानें खोलने की योजना बनाई गई है।

दिल्ली में यमुनापार के अलावा साउथ दिल्ली और अन्य इलाकों में भी सरकारी प्रीमियम शराब की दुकानें खुलना शुरू हो रही हैं।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अब तक शराब की करीब 400 सरकारी दुकानें खुल चुकी हैं। इनमें लगातार बढ़ोतरी होती जा रही है। दुकानों से 500 से ज्यादा शराब के ब्रैंड रजिस्टर्ड हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें - दिल्ली में होगी ड्रैगनफ्लाई और डैमसेलफ्लाई की गिनती