
LK Advani birthday : लालकृष्ण आडवाणी का जन्मदिन आज, घर जाकर पीएम मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी बधाई
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी का आज जन्मदिन है। लाल कृष्ण आडवाणी आज 95 वर्ष के हो गए हैं। और 96वें साल में प्रवेश किया है। लाल कृष्ण आडवाणी के जन्मदिन को लेकर उन्हें शुभकामनाएं मिल रही है। चाहे वो नेता पक्ष का है या फिर विपक्ष। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी के घर जाकर उन्हें बधाई दी। और उनका कुशलक्षेम भी पूछा। साथ ही उनका आशीर्वाद भी ग्रहण किया। पीएम मोदी कुल 40 मिनट आडवाणी के साथ रहे। पीएम मोदी के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी थे। उन्होंने भी एलके आडवाणी को जन्मदिन की शुभकामनाएं और बधाई दी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी बधाई दी। सभी ने लाल कृष्ण आडवाणी को उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए भगवान से प्रार्थना की।
8 नवम्बर 1927 को हुआ था लालकृष्ण आडवाणी का जन्म
लालकृष्ण आडवाणी का जन्म 8 नवम्बर 1927 को कराची में हुआ था। आज आडवाणी 95 साल के हो गए हैं। BJP को भारतीय राजनीति में प्रमुख पार्टी बनाने में उनका योगदान सर्वोपरि रहा है। आडवाणी ने कई बार BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली। जनवरी 2008 में भाजपा ने लोकसभा चुनाव आडवाणी के नेतृत्व में लड़ा था। लालकृष्ण आडवाणी देश के गृह मंत्री रहे और उप-प्रधानमंत्री के पद पर कार्य कर चुके हैं। #LKAdvani
आडवाणी का देश के विकास में बेशकीमती योगदान - अमित शाह
गृहमंत्री अमित शाह ने लाल कृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और अच्छे स्वास्थ्य व लंबी जिंदगी की कामना की है। साथ ही उन्होंने कहा कि, अपने अथक प्रयासों से आडवाणी ने देशभर में पार्टी संगठनों को मजबूत बनाया है। देश के विकास में बेशकीमती योगदान दिया है।
आडवाणी को प्रेरणा का स्रोत - नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आडवाणी को प्रेरणा का स्रोत बताया है। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आडवाणी ने देश, समाज व पार्टी के लिए अहम योगदान दिया।
Updated on:
08 Nov 2022 11:11 am
Published on:
08 Nov 2022 11:09 am

बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
