प्रधान न्यायाधीश उदय उमेश ललित सुप्रीम कोर्ट में बतौर चीफ जस्टिस 8 नवंबर यानि आज मंगलवार को सेवानिवृत्त हो जाएंगे। यूयू ललित के रिटायर होने के बाद जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ भारत के नए चीफ जस्टिस होंगे। सोमवार को यू यू ललित के सम्मान में दी गई फेयरवेल पार्टी में वो भावुक हो गए। और उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में बिताए गए कार्यकाल को याद किया। और कुछ यादगार लम्हे अपने साथियों के संग शेयर किया।
यू यू ललित ने कहाकि, सुप्रीम कोर्ट से मेरा करियर शुरू हुआ था और आज (8 नवम्बर) को इसी अदालत में मेरा कार्यकाल समाप्त हो रहा है। चीफ जस्टिस यूयू ललित ने एक राज का खुलासा करते हुए कहाकि, उन्होंने अपनी वकालत जस्टिस चंद्रचूड़ के पिता और सुप्रीम कोर्ट के 16वें चीफ जस्टिस यशवंत विष्णु चंद्रचूड़ के सामने शुरू की थी। चीफ जस्टिस यूयू ललित ने सुप्रीम कोर्ट में 37 साल बिताए।