5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कंगना के सामने कांग्रेस ने विक्रमादित्य को दिया टिकट, चंडीगढ़ से मैदान में मनीष तिवारी

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस की शनिवार को घोषित 16 प्रत्याशियों की सूची में विक्रमादित्य और तिवारी सहित हिमाचल प्रदेश के दो, गुजरात के चार ओडिशा के नौ और चंडीगढ़ का एक उम्मीवार शामिल है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shivam Shukla

•

Updated: 14 Apr 2024, 8:31 AM IST

kangna_vs_vikramaditya.jpg

कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से भाजपा उम्मीदवार और अभिनेत्री कंगना रनौत के सामने प्रदेश के दिग्गज मंत्री विक्रमादित्य सिंह और चंडीगढ़ से पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस की शनिवार को घोषित 16 प्रत्याशियों की सूची में विक्रमादित्य और तिवारी सहित हिमाचल प्रदेश के दो, गुजरात के चार ओडिशा के नौ और चंडीगढ़ का एक उम्मीवार शामिल है। ओडिशा की पुरी सीट से भाजपा प्रत्याशी संबित पात्रा के सामने सुचरिता माेहंती और बालासोर से पूर्व मंत्री श्रीकांत जेना को उतारा है। पार्टी ने गुजरात की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए भी प्रत्याशी घोषित किए हैं। लोकसभा के लिए कांग्रेस अब तक 268 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है।

बन चुके हैं पैनल

गठबंधन में आप चार सीटों पर तो कांग्रेस तीन सीटों पर चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस के खाते की तीन सीटों में चांदनी चौक सीट से जेपी अग्रवाल, संदीप दीक्षित और अलका लांबा प्रमुख दावेदार हैं। उत्तर-पूर्वी दिल्ली सीट से अरविंदर सिंह लवली और अनिल चौधरी का नाम सामने आ रहा है। यहां कन्हैया कुमार की भी संभावना तलाशी जा रही है। उत्तर पश्चिमी दिल्ली सीट से राजकुमार चौहान और उदित राज के नाम प्रमुख हैं।

अमेठी की घोषणा वायनाड चुनाव के बाद

कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में गांधी परिवार की परंपरागत अमेठी व रायबरेली सीटों के अलावा प्रयागराज सीट पर भी प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। अमेठी से पिछला चुनाव हारे राहुल गांधी की फिर से उम्मीदवारी पर फैसला वायनाड सीट पर 26 अप्रेल को मतदान के बाद तय होगा। माना जा रहा है कि वायनाड से चुनाव लड़ रहे राहुल के वहां मतदान से पहले अमेठी सीट से उम्मीदवार घोषित होने पर वहां के समीकरण प्रभावित हो सकते हैं।