24 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

LPG Crisis: 14 नहीं, अब मिलेगी सिर्फ 10 किलो गैस? सरकार ने खोल दिया पूरा सच

LPG Crisis News: मंत्रालय के मुताबिक, घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग अब घटकर करीब 50 लाख पर आ गई है, जबकि सप्लाई सामान्य बनी हुई है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Ashib Khan

Mar 24, 2026

LPG shortage India, Underweight LPG cylinders, 14.2 kg gas cylinder news, 10 kg LPG cylinder rumor,

सरकार ने LPG सिलेंडर के वजन को लेकर बताई सच्चाई (Photo-IANS)

LPG Crisis: देश में एलपीजी (LPG) की उपलब्धता को लेकर उठ रही चिंताओं के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, पिछले कुछ दिनों से एक बात फैल रही है कि आपके घरों में आने वाले 14.2 किलो के LPG सिलेंडर अब 10 किलोग्राम में आएगा। इसकी वजह गैस की बराबर सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए बताई जा रही थी। हालांकि अब इस पर सरकार की ओर से स्पष्टीकरण आ गया है।

क्या बोली सरकार?

पेट्रोलियम मंत्रालय ने इन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है। मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने इस तरह की खबरों का पूरी तरह से अफवाह और अटकलें बताई। उन्होंने साफ कहा कि इस तरह की किसी भी योजना पर कोई आधिकारिक फैसला नहीं लिया गया है और लोगों को अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए।

वहीं, सरकारी तेल कंपनियों के कुछ अधिकारियों ने यह जरूर माना है कि इस तरह का प्रस्ताव विचाराधीन हो सकता है, लेकिन अंतिम फैसला सरकार को ही लेना है।

सप्लाई को लेकर क्या है स्थिति?

मंत्रालय के मुताबिक, घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग अब घटकर करीब 50 लाख पर आ गई है, जबकि सप्लाई सामान्य बनी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि देश में एलपीजी की कमी नहीं है।

वहीं मंत्रालय ने साफ किया है कि देश में कहीं भी गैस की कमी या ‘ड्राई-आउट’ जैसी स्थिति नहीं है और सप्लाई पूरी तरह सामान्य है।

घरेलू उत्पादन बढ़ा

सरकार के अनुसार, रिफाइनरियों ने एलपीजी उत्पादन बढ़ा दिया है, जिससे अब 50-60% मांग देश में ही पूरी हो रही है। पहले यह आंकड़ा करीब 40% था।

मध्य-पूर्व तनाव का असर

पश्चिम एशिया में जारी तनाव और होरमुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में बाधाओं के कारण तेल और गैस आयात प्रभावित हुआ है। इसके चलते सरकार ने घरेलू जरूरतों को प्राथमिकता दी है और कमर्शियल यूजर्स के लिए सप्लाई सीमित की जा सकती है।

PNG कनेक्शन की ओर बढ़ते उपभोक्ता

देश में कुल 33.2 करोड़ LPG कनेक्शन हैं। पिछले 10 दिनों में करीब 2 लाख उपभोक्ता पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) पर शिफ्ट हुए हैं, जबकि 3.5 लाख नए PNG कनेक्शन जारी किए गए हैं।

550 एफआईआर की दर्ज

ग्राहकों के हितों की रक्षा के लिए देशभर में पिछले कुछ दिनों में 37 हजार जगहों पर छापा मारा गया है और 550 एफआईआर भी दर्ज की गई है। इस दौरान करीब 150 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। वहीं  कालाबाजारी में लिप्त डिस्ट्रीब्यूटर्स के लाइसेंस तुरंत रद्द कर दिए गए हैं।