इनमें शिंदे की शिवसेना (Shivsena Shinde) ने 36 सीटें जीती जबकि शिवसेना यूबीटी (Shivsena UBT) महज 14 सीट जीतने में सफल रही। दो सीटें अन्य के खातों में गई। इसी तरह अजित पवार (Ajit Pawar) के नेतृत्व वाली एनसीपी ने उनके चाचा शरद पवार (Sharad Pawar) की पार्टी एनसीपी (एसपी) को 29 सीटों पर हराया। 59 सीटों पर लड़ी एनसीपी (NCP) ने 41 सीटें जीतीं जबकि उनके चाचा शरद की पार्टी 86 सीटों पर लड़कर महज 10 सीटों पर ही जीत सकी।