30 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सिक्किम में बड़ा हादसाः जेमा में गहरी खाई में गिरा सेना का ट्रक, 16 जवान शहीद, 4 घायल

Major accident in Sikkim: सिक्किम से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। यहां सेना के जवानों का एक ट्रक गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में 16 जवानों की मौत हो गई है। हादसे में सेना के ट्रक के परखच्चे खड़ उड़ गए। हादसे से जुड़ी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई।

2 min read
Google source verification
accident_in_zema.jpg

Major accident in Sikkim: Army truck fell into a Gorge in Jema, 16 soldiers died

Major accident in Sikkim: नॉर्थ ईस्ट स्टेट सिक्किम में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां सेना का एक ट्रक गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में भारतीय सेना के 16 जवानों की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा उत्तरी सिक्किम के जेमा में हुआ। हादसे के संबंध में मिली शुरुआती जानकारी के अनुसार चार जवान जख्मी भी हैं। सेना के अधिकारियों ने हादसे की पुष्टि की है। बताया कि जेमा में शुक्रवार को सेना का एक ट्रक खाई में गिर गया। इस हादसे में 16 जवानों की मौत हो गई। जबकि चार जख्मी हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही सेना के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। हादसे की जानकारी मिलते ही रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट करते हुए शोक संवेदना जाहिर की। दूसरी ओर सेना की ओर से बताया गया कि रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर जताया शोक


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया है। राजनाथ सिंह ने लिखा कि उत्तरी सिक्किम में सड़क हादसे में 16 जवानों की मौत की खबर सामने आई है। इससे गहरे शोक में हूं। राष्ट्र उनकी सेवा और प्रतिबद्धता के लिए हृदय से आभारी है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदना। उन्होंने कहा कि घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने जताया शोक, राहत राशि का भी ऐलान

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर दुख जताया है और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की है। PM ने जान गंवाने वाले जवानों के परिवार को प्रधानमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए देने की घोषणा की।


तीन जूनियर कमीशंड अधिकारी सहित 13 जवानों की मौके पर मौत


मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा उत्तरी सिक्किम के लाचेन से 15 किमी दूर जेमा में हुआ। बताया गया कि सेना के तीन वाहन शुक्रवार सुबह जवानों को लेकर चटन से थंगू की ओर जा रहे थे। इसी दौरान जेमा में एक तीखे मोड़ पर सेना का एक ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया।

इस हादसे में तीन जूनियर कमीशंड अधिकारियों के साथ 13 सैनिकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। चार घायल जवानों को हेलीकॉप्टर के जरिए रेस्क्यू किया गया है। उन्हें सेना के अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया है।


अगस्त में पहलगाम में खाई में गिरी थी ITBP की बस


बताते चले कि इससे पहले ऐसा ही एक हादसा अगस्त में जम्मू कश्मीर में हुआ था। वहां पहलगाम में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) की एक बस 100 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 7 जवानों की मौत हो गई। बस में ITBP के 39 और जम्मू कश्मीर पुलिस के 2 जवान सवार थे। हादसे का कारण बस का ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। सभी जवान अमरनाथ यात्रा से ड्यूटी कर लौट रहे थे।

यह भी पढ़ें - मणिपुर में भीषण सड़क हादसा, छात्रों को ले जा रही दो बस पलटी, 15 की मौत

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग