6 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

संसद में अमित शाह के बयान की मांग पर अड़ा विपक्ष, खरगे बोले- छात्रों से मांगे माफी

Opposition protest Rajya Sabha: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने 20 जुलाई की पुलिस कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह से संसद में बयान देने और छात्रों व उनके परिवारों से माफी मांगने की मांग की। खरगे ने कहा कि विपक्ष छात्रों के मुद्दे लगातार उठाता रहेगा और सरकार से जवाब मांगेगा।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Ashib Khan

Aug 06, 2026

Mallikarjun Kharge Amit Shah statement

संसद के बाहर विपक्षी सांसदों ने किया प्रदर्शन (Photo-IANS)

Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस अध्यक्ष और राज्य सभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सरकार से मांग की कि 20 जुलाई के प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह संसद में आकर बयान दें। कांग्रेस सांसद ने कहा कि विपक्ष सदन को सुचारु रूप से चलाना चाहता है, लेकिन सरकार को विपक्ष द्वारा उठाई जा रही चिंताओं का जवाब देना होगा।

गृह मंत्री सदन में क्यों नहीं आ रहे- खरगे

मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस सांसद ने कहा कि राज्य सभा के सभापति ने संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि गृह मंत्री सदन में आकर पूरे मामले पर बयान दें।

उन्होंने कहा कि यह एक सामान्य मांग है और इसे पूरा करना पूरी तरह सरकार के नियंत्रण में है। गृह मंत्री सदन में क्यों नहीं आ रहे हैं, यह अभी भी स्पष्ट नहीं है। राज्य सभा के सभापति ने संसदीय कार्य मंत्री से कहा था कि गृह मंत्री सदन में आएं और इस घटना पर बयान दें।

खरगे ने कहा कि केवल संसदीय कार्य मंत्री के माध्यम से इस मुद्दे का समाधान नहीं हो सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी नेताओं को सदन में प्वाइंट ऑफ ऑर्डर के जरिए अपनी बात रखने का अवसर भी नहीं दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि जब मैं प्वाइंट ऑफ ऑर्डर उठाता हूं तो मुझे बोलने नहीं दिया जाता। हम चाहते हैं कि सदन शांतिपूर्ण तरीके से चले। इसके लिए गृह मंत्री को सदन में आकर बयान देना चाहिए।

छात्रों और उनके परिवारों से माफी की मांग

मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि छात्रों से माफी मांगने के लिए कहने के बजाय सरकार को खुद छात्रों और उनके परिवारों से माफी मांगनी चाहिए।

उन्होंने कहा सरकार को छात्रों से माफी मांगने के लिए कहने के बजाय छात्रों और उनके परिवारों से माफी मांगनी चाहिए।

जब खरगे से पूछा गया कि क्या गृह मंत्री के बयान की विपक्ष की मांग पर कोई समझौता संभव है, तो उन्होंने कहा कि आगे की रणनीति सरकार के जवाब पर निर्भर करेगी।

खरगे ने कहा यह इस बात पर निर्भर करेगा कि गृह मंत्री सदन में कब आते हैं और क्या बयान देते हैं। प्रधानमंत्री को भी सदन में आकर माफी मांगनी चाहिए। इतनी गंभीर घटना हुई है और इसके बावजूद गृह मंत्री ने अभी तक सदन में कोई बयान नहीं दिया है।

झारखंड के छात्रों के मुद्दे पर भी कांग्रेस मुखर

झारखंड से जुड़े मुद्दे पर जारी विरोध-प्रदर्शन को लेकर खरगे ने कहा कि कांग्रेस छात्रों से जुड़े मामलों को लगातार उठाती रहेगी। उन्होंने बताया कि पार्टी ने इस मुद्दे पर अपने सहयोगी दलों से भी संपर्क किया है।

उन्होंने कहा,हम छात्रों की आवाज उठा रहे हैं। हमने अपने सहयोगी दलों को भी पत्र लिखा है। जहां कहीं भी छात्रों से जुड़ा कोई मुद्दा होगा, हम उसे उठाएंगे और छात्रों के साथ खड़े रहेंगे।