24 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ममता बनर्जी का बड़ा दावा, ‘मेरे पास भाजपा बिचौलियों की पूरी लिस्ट है’,दिल्ली तक हटाएंगे BJP को

ममता बनर्जी ने कोलकाता रैली में बीजेपी पर बयान देते हुए कहा कि उनके पास “बिचौलियों” की पूरी सूची है और वे विपक्ष को एकजुट कर बीजेपी को दिल्ली से हटाने की बात कर रही हैं।

2 min read
Google source verification
West Bengal Assembly Election 2026, Mamata Banerjee controversy shawl incident, Mamata Banerjee Ram Vilas Paswan incident 1997, Rail Budget 1997 Mamata Banerjee protest,

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Photo-IANS)

kolkata Election: कोलकाता में एक चुनावी रैली ने बंगाल की राजनीति को ही नहीं, बल्कि दिल्ली तक की सियासत को गर्म कर दिया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीजेपी पर बयान देते हुए कहा कि उनके पास उन सभी लोगों की पूरी लिस्ट है। जो-जो पार्टी के लिए 'बिचौलिये' का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये सिर्फ आरोप नहीं हैं, बल्कि हर नाम और पते का रिकॉर्ड भी उनके पास दर्ज है।

हर नाम नोट किया है, सबकी जानकारी है- ममता

चौरंगी इलाके में आयोजित रैली में ममता बनर्जी ने कहा कि उन्होंने उन सभी लोगों के नाम लिख लिए हैं जो बीजेपी के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि इसमें 'A से लेकर Z तक' सभी शामिल हैं, और उनके घरों तक की जानकारी उनके पास है। ममता ने बीजेपी पर पलटवार करते हुए कहा कि जो लोग आज सत्ता के भरोसे दूसरों पर नजर रख रहे हैं, उन्हें यह नहीं भूलना चाहिए कि हर कदम पर जनता की नजर है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि BJP में लोगों को शामिल करने से पहले उनके परिवार और पृष्ठभूमि की जांच की जाती है और उसी आधार पर अधिकारियों की नियुक्ति भी होती है।

दिल्ली तक जाएगा लड़ाई का दायरा

ममता बनर्जी ने केवल बंगाल तक सीमित राजनीति की बात नहीं की। उन्होंने साफ कहा कि उनका लक्ष्य सिर्फ राज्य की जीत नहीं है, बल्कि केंद्र की राजनीति में भी बदलाव लाना है। ममता ने कहा कि वे विपक्षी दलों को एकजुट कर बीजेपी को दिल्ली की सत्ता से हटाने की दिशा में काम करेंगी। उन्होंने दावा किया कि बंगाल में जीत के बाद अगला कदम दिल्ली होगा। उन्होंने कहा कि वे सत्ता के पीछे नहीं भागतीं, लेकिन अन्याय के खिलाफ लड़ाई उनका उद्देश्य है। उनके मुताबिक BJP को न केवल बंगाल से बल्कि दिल्ली से भी हटाना जरूरी है।

कांग्रेस से TMC तक का सफर

ममता बनर्जी की यह रैली चौरंगी विधानसभा सीट पर TMC उम्मीदवार के समर्थन में थी। जो पहले भी दो बार विधायक रह चुकी हैं। उनका मुकाबला BJP के संतोष पांडे से है। यह सीट TMC के लिए बेहद अहम मानी जाती है क्योंकि साल 2011 में पार्टी बनने के बाद से यहां उसका दबदबा बना हुआ है। इससे पहले यह सीट कांग्रेस का गढ़ थी, लेकिन राजनीतिक समीकरण बदलने के बाद यह TMC के पास चली गई।

बंगाल चुनाव में बढ़ा मतदान

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में इस बार रिकॉर्ड मतदान दर्ज किया गया है। कुल 91.83 प्रतिशत वोटिंग ने चुनावी माहौल को और दिलचस्प बना दिया है। अब सभी की नजरें 4 मई को होने वाली मतगणना पर हैं, जहां यह तय होगा कि जनता ने किसके पक्ष में भरोसा जताया है। राजनीतिक बयानबाजी के बीच चुनावी मुकाबला और भी तेज होता जा रहा है।