24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, गोलीबारी में CRPF जवान घायल; कई घरों में आगजनी

Manipur Latest Violence: मणिपुर के सेनापति और कांगपोकपी जिलों में गोलीबारी और आगजनी के बाद तनाव बढ़ गया। कई घरों को निशाना बनाया गया, जबकि 36वीं CRPF बटालियन का एक जवान गोली लगने से घायल हुआ। हिंसा के विरोध में NH-2 इम्फाल-दिमापुर हाईवे भी बाधित रहा। प्रशासन ने शांति और जांच की अपील की।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Ashib Khan

Aug 24, 2026

Kangpokpi violence

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा (Photo-IANS)

Manipur Violence: मणिपुर के सेनापति और इससे सटे कांगपोकपी जिले के इलाको में सोमवार को गोलीबारी और आगजनी की घटनाओं के बाद एक बार फिर तनाव बढ़ गया। इस दौरान 36वीं CRPF बटालियन का एक जवान गोली लगने से घायल हो गया, जिसका सेनापति जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।हिंसा के दौरान कई घरों को जलाने और नुकसान पहुंचाने की भी खबर है।

कहां-कहां हुई आगजनी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहली आगजनी की घटना तड़के करीब 2:40 बजे ताफू कूकी इलाके में सामने आई। करीब 3:30 बजे दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों के मुताबिक, मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने दमकल कर्मियों के पहुंचने पर आपत्ति भी जताई।

वहीं सुबह 4 बजे के बाद 9 एमआर और मारेमेई इलाके से भी आगजनी की घटनाएं सामने आईं। इन घटनाओं में नगा जनजाति के लोगों के घरों को निशाना बनाया गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, ताफू कूकी में एक घर जला दिया गया, जबकि पोमई नगा बहुल लाई गांव के एक निवासी के घर को गिरा दिया गया। वहीं, पोमई नगा बहुल फुबा गांव में एक अन्य घर भी जलाए जाने की भी खबर सामने आई है।

पत्रकारों की मौजूदगी में हुई गोलीबारी

NDTV ने अपनी रिपोर्ट में लिखा कि स्थिति सुबह करीब 9:20 बजे उस समय और बिगड़ गई, जब पत्रकार घटनास्थल पर जले और क्षतिग्रस्त घरों की तस्वीरें और वीडियो बना रहे थे। इसी दौरान इलाके में अचानक गोलीबारी शुरू हो गई।

इस दौरान 36वीं CRPF के 54 वर्षीय जवान को लियांगमाई ताफू इलाके में गोली लगी। उसे तत्काल सेनापति जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घायल जवान ने बताया कि वह यह पता नहीं लगा सका कि गोली किस दिशा से चली, क्योंकि दोनों ओर से फायरिंग होती दिखाई दे रही थी।

NH-2 पर यातायात प्रभावित

इसी बीच, नगा जनजाति के लोगों द्वारा NH-2 इम्फाल-दिमापुर हाईवे को जाम कर दिया। इसके चलते मणिपुर और नागालैंड के बीच प्रमुख सड़क संपर्क प्रभावित हुआ।

ताफू कूकी विलेज अथॉरिटी ने अपने एक बयान में ताफू कूकी के एक ग्रामीण के घर को जलाए और नष्ट किए जाने की घटना की कड़ी निंदा की। उन्होंने इसे निंदनीय, अमानवीय और अस्वीकार्य बताया।

विलेज अथॉरिटी ने जिला प्रशासन और पुलिस से मामले की जांच कर दोषियों की पहचान करने और कानून के तहत कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही सभी पक्षों से हिंसा, आगजनी और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने से दूर रहने की अपील की गई।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग