18 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘2007 से 2017 तक किसने पंजाब को नशे में धकेला?’, BJP की नशा मुक्ति यात्रा पर सिसोदिया का हमला, बोले- हमने वादों से ज्यादा काम किया

Manish Sisodia: बीजेपी की नशा मुक्ति यात्रा पर मनीष सिसोदिया ने सवाल उठाए हैं। 2007 से 2017 के कार्यकाल का जिक्र करते हुए पंजाब में नशे की समस्या पर क्या बोले, जानें।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Rahul Yadav

Sep 18, 2026

Manish Sisodia, Punjab Drugs,

आदमी पार्टी नेता मनीष सिसोदिया (फाइल फोटो - आईएएनएस)

Manish Sisodia Punjab AAP: पंजाब में नशे के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। बीजेपी की नशा मुक्ति यात्रा को लेकर आम आदमी पार्टी नेता मनीष सिसोदिया ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए पूछा कि 2007 से 2017 तक पंजाब को नशे में किसने धकेला? सिसोदिया ने साथ ही दावा किया कि भगवंत मान सरकार ने चुनाव से पहले किए वादों से ज्यादा काम किया है।

2007 से 2017 तक किसने पंजाब को नशे में धकेला?

मनीष सिसोदिया ने बीजेपी की नशा मुक्ति यात्रा पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि जिस बीजेपी के कार्यकाल को आम आदमी पार्टी पंजाब में नशे की समस्या से जोड़कर देखती है वही पार्टी अब नशे के खिलाफ यात्रा निकाल रही है। सिसोदिया ने कहा कि बीजेपी को पंजाब में नशे के मुद्दे पर मार्च निकालने से पहले अपने पुराने कार्यकाल का जवाब देना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि 2007 से 2017 के बीच पंजाब में नशे की समस्या बढ़ी थी।

पंजाब में 80% ड्रग्स BJP शासित राज्यों से आ रहा

सिसोदिया ने पंजाब में ड्रग्स की सप्लाई को लेकर भी बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने दावा किया कि पंजाब में बिकने वाले करीब 80 फीसदी ड्रग्स बीजेपी शासित राज्यों से आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में ड्रग्स पहुंचाने के लिए एक सप्लाई चेन मौजूद है। सिसोदिया ने सवाल किया कि ऐसी स्थिति में बीजेपी किस आधार पर नशा मुक्ति यात्रा निकाल रही है।

चार साल में वादों से ज्यादा काम का दावा

सिसोदिया ने भगवंत मान सरकार के चार साल के कामकाज का भी जिक्र किया। उन्होंने दावा किया कि सरकार ने चुनाव से पहले किए गए वादों से ज्यादा काम पूरे किए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में स्कूल, अस्पताल, कृषि, व्यापार, युवाओं के रोजगार और खेल के क्षेत्र में काम हुआ है। सिसोदिया के मुताबिक, सरकार ने इन क्षेत्रों में ईमानदारी से काम किया है। उन्होंने कहा कि अब सरकार के काम को हर घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी पार्टी संगठन की है।

20 सितंबर से घर-घर पहुंचेगी AAP

सिसोदिया ने बताया कि 20 सितंबर से मुख्यमंत्री भगवंत मान घर-घर जाकर अभियान शुरू करेंगे। इस अभियान में पार्टी कार्यकर्ता और मंत्री भी शामिल होंगे। इस दौरान सरकार की योजनाओं और चार साल के कामकाज की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाएगी।