क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की दिल्ली में बैठक, दिल्ली से चीन को दो टूक
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन, जापानी विदेश मंत्री योशिमासा हयाशी, ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए दिल्ली में ताज पैलेस पहुंचे। ईएएस डॉ. एस जयशंकर की अध्यक्षता में आज बैठक हो रही है। जापानी विदेश मंत्री ने क्वाड पर कहा कि यह एक सैन्य समूह नहीं है। हम किसी को (चीन सहित) बाहर करने की कोशिश नहीं करते हैं। जब तक चीन अंतरराष्ट्रीय मानदंडों और कानूनों का पालन करता है तब तक यह चीन और क्वाड के बीच परस्पर विरोधी मुद्दा नहीं है।