28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मंदिर का निर्माण नई ऊर्जा को जन्म दे रहा है…राम हीरों हैं, राम ही समाधान हैं, पीएम मोदी ने राम को लेकर कहीं ये बड़ी बातें

Narendra Modi: पीएम मोदी ने कहा कि आज से हजारों साल बाद भी लोग आज की इस तारीख की, इस पल की चर्चा करेंगे। यह घड़ी, यह माहौल, हम सब पर प्रभु श्री राम का आशीर्वाद की तरह है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Akash Sharma

•

Updated: 22 Jan 2024, 4:03 PM IST

Narendra Modi in Ayodhya

Narendra Modi in Ayodhya

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के बाद नरेंद्र मोदी ने कहा कि सदियों के लंबे इंतजार के बाद हमारे प्रभु श्रीराम आ गए हैं। हमारे रामलला अब टेंट में नहीं बल्कि दिव्य मंदिर में रहेंगे। पीएम कहा कि हमारे राम बड़े त्यााग, बलिदानों के बाद आए हैं। यह एक अलौकिक क्षण है। राम मंदिर के गर्भगृह में इश्वरीय चेतना का साक्षी बना हूं। मेरा शरीर अभी भी स्पंदित है। चित् उसी पल में लीन है। बहुत कुछ कहना है, लेकिन कंठ अवरुद्ध है। देशवासियों को इस शुभ घड़ी की बधाई देता हूं। पीएम मोदी ने आगे कहा कि मेरा पक्का विश्वास है कि देश में जो कुछ भी घटित हुआ है उसकी अनुभूति देश और दुनिया के कोने-कोने में रह रहे रामभक्तों के दिल में हो रही होगी। आज से हजारों साल बाद भी लोग आज की इस तारीख की, इस पल की चर्चा करेंगे। यह घड़ी, यह माहौल, हम सब पर प्रभु श्री राम का आशीर्वाद की तरह है। ये बहुत बड़ी राम कृपा है कि हम सब इस पल को जी रहे हैं। इसे साक्षात घटित होते देख रहे हैं।

राम विवाद नहीं, राम समाधान हैं, राम तो सबके हैं- पीएम

पीएम मोदी ने कहा कि मैं प्रभु श्री राम से क्षमा-याचना भी करता हूं। जरूर हमारी तपस्या में कुछ कमी रही होगी कि हम इतने सदियों तक मंदिर निर्माण नहीं कर पाए। वह कमी आज पूरी हुई। राम आग नहीं, राम ऊर्जा हैं। साथ ही पीएम ने कहा कि राम विवाद नहीं, राम समाधान हैं। राम हीरो हैं। राम सिर्फ हमारे नहीं हैं, राम तो सबके हैं। राम वर्तमान ही नहीं, राम अनंतकाल हैं।

कुछ लोग कहते थे, ‘राम मंदिर बना तो आग लग जाएगी’

एक वह भी समय था, जब कुछ लोग कहते थे कि राम मंदिर बनेगा, तो आग लग जाएगी। ऐसे लोग भारत के लोगों की पवित्रता को नहीं जान पाए। रामलला के इस मंदिर का निर्माण, भारतीय समाज के शांति, धैर्य, आपसी सद्भाव का भी प्रतीक है। हम देख रहे हैं, ये निर्माण किसी आग को नहीं, बल्कि ऊर्जा को जन्म दे रहा है। देशवासियों को इस शुभ घड़ी की बधाई देता हूं।