15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘पिता कौन है, मां से पूछो’, CM विजय की मां पर तमिलनाडु BJP चीफ की टिप्पणी से मचा बवाल

तमिलनाडु बीजेपी चीफ नैनार नागेंद्रन ने मुख्यमंत्री विजय की मां को लेकर विवादित टिप्पणी की है। बयान पर बवाल के बीच के. अन्नामलाई समेत कई नेताओं ने इसकी आलोचना की है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Rahul Yadav

Aug 15, 2026

Nainar Nagendran, Nainar Nagendran Statement, CM Vijay, Vijay Mother Controversy, Vijay News, Tamil Nadu BJP, Tamil Nadu BJP Chief, Nainar Nagendran on Vijay,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ तमिलनाडु बीजेपी चीफ नैनार नागेंद्रन (फाइल फोटो - आईएएनएस)

Nainar Nagendran on Tamil Nadu CM Vijay: तमिलनाडु की राजनीति में मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय को लेकर दिए गए एक बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन ने विजय पर निशाना साधते हुए उनकी मां को लेकर निजी टिप्पणी की। उनके बयान की राजनीतिक दलों और बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने भी आलोचना की है।

नागेंद्रन ने क्या कहा?

शनिवार को बीजेपी के राज्य मुख्यालय कमलालयम में एक कार्यक्रम के दौरान नैनार नागेंद्रन विजय के हालिया राजनीतिक बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। इसी दौरान उन्होंने कहा कि अगर कोई विधानसभा में बार-बार यह पूछता है कि पिता कहां हैं और उन्हें जवाब नहीं मिलता तो उसे घर जाकर अपनी मां से पूछना चाहिए कि पिता कौन हैं।

नागेंद्रन की इस टिप्पणी के बाद तमिलनाडु की राजनीति में विवाद तेज हो गया। विपक्षी नेताओं ने इसे निजी और आपत्तिजनक टिप्पणी बताया।

मंत्री ने बताया असभ्य और अनुचित

तमिलनाडु सरकार में मंत्री ए. राजमोहन ने नागेंद्रन के बयान की आलोचना की। उन्होंने इसे एक वरिष्ठ राजनीतिक नेता के पद के लिए असभ्य और अनुचित बताया। राजमोहन ने कहा कि राजनीतिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन नेताओं को अपनी भाषा में मर्यादा बनाए रखनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि विजय ने भी अपने साथियों से उकसावे और निजी हमलों के बावजूद राजनीति में शालीनता बनाए रखने की अपील की थी।

अन्नामलाई ने भी साधा निशाना

बीजेपी के पूर्व तमिलनाडु प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने भी नैनार नागेंद्रन की टिप्पणी की आलोचना की। उन्होंने कहा कि राजनीतिक नेताओं को अपने शब्दों और व्यवहार की जिम्मेदारी समझनी चाहिए।

अन्नामलाई के मुताबिक, सरकार की नीतियों की आलोचना करना और राजनीतिक मतभेद रखना लोकतंत्र का हिस्सा है। लेकिन किसी नेता के परिवार, खासकर उसकी मां को निशाना बनाना स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने इस तरह की राजनीति को बेहद खराब बताया और कहा कि ऐसी भाषा युवाओं के सामने उदाहरण नहीं बननी चाहिए।

विजय के पुराने बयान से जुड़ा है विवाद

नैनार नागेंद्रन की टिप्पणी को मुख्यमंत्री विजय के विधानसभा में दिए गए एक पुराने बयान के जवाब के तौर पर देखा जा रहा है। अप्रैल 2026 के विधानसभा चुनाव के बाद विजय ने एक कहानी के जरिए डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन पर निशाना साधा था। इसमें उन्होंने चुनाव में स्टालिन की हार के बाद उनके पिता के विधानसभा में नहीं होने को लेकर तंज किया था। विजय के उस बयान की भी कई राजनीतिक दलों ने आलोचना की थी।

अब नागेंद्रन ने उसी संदर्भ में पलटवार किया, लेकिन उनकी टिप्पणी में विजय की मां का जिक्र आने के बाद विवाद और बढ़ गया है।

नागेंद्रन ने दी सफाई

विवाद बढ़ने के बाद नैनार नागेंद्रन ने सफाई भी दी है। उन्होंने कहा कि एक कार्यक्रम में दिए गए उनके बयान को राजनीतिक फायदे के लिए तोड़-मरोड़कर पेश किया गया। उन्होंने कहा कि उनकी टिप्पणी के पीछे किसी को व्यक्तिगत रूप से निशाना बनाने की मंशा नहीं थी।