13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिहार में फिर लौटेगी एनडीए सरकार, 2026 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड : शिवराज सिंह का चुनावी शंखनाद

शिवराज सिंह चौहान ने कहा, बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी। 2026 में सारे रिकॉर्ड टूटेंगे और एनडीए ऐतिहासिक बहुमत से सरकार बनाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि जनता का विश्वास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए पर लगातार बना हुआ है।

2 min read
Google source verification
Shivraj Singh personally carried the injured person to the hospital in his car

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Photo - INAS)

Bihar Elections: केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के पीपराकोठी में आयोजित 'विकसित कृषि संकल्प अभियान' कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने जहां किसानों को कृषि से जुड़ी आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी, वहीं आगामी बिहार विधानसभा चुनावों को लेकर एनडीए की भारी जीत का दावा भी किया।

2026 में एनडीए सारे रिकॉर्ड तोड़कर सरकार बनाएगी

शिवराज सिंह चौहान ने कहा, बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी। 2026 में सारे रिकॉर्ड टूटेंगे और एनडीए ऐतिहासिक बहुमत से सरकार बनाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि जनता का विश्वास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए पर लगातार बना हुआ है और बिहार की तरक्की का रास्ता एनडीए ही है।

यह भी पढ़ें- डेढ़ साल की प्लानिंग, 117 ड्रोन…40 विमान तबाह: जेलेंस्की ने बताया- रूसी सैन्य ठिकानों को कैसे बनाया निशाना

किसानों को उन्नत किस्म के बीज और मिट्टी का महत्व बताया

कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री ने बताया कि 'विकसित कृषि संकल्प अभियान' का उद्देश्य भारतीय कृषि को डिजिटल समाधान, टिकाऊ कृषि पद्धतियों और वैज्ञानिक दृष्टिकोण के माध्यम से आधुनिक बनाना है। किसानों को खरीफ फसलों की उन्नत किस्मों, बुवाई की वैज्ञानिक विधियों, प्रमाणित बीजों के प्रयोग और मिट्टी की जांच के महत्व के बारे में जानकारी दी जाएगी।

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: जीजा और दामाद के बीच बंट गया अनुसूचित जाति आयोग का अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद

कृषि क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पहल

शिवराज सिंह ने कहा कि प्राकृतिक खेती, ड्रिप और फव्वारा सिंचाई जैसे टिकाऊ उपायों को बढ़ावा दिया जा रहा है ताकि किसानों की आय बढ़ सके और खेती अधिक लाभकारी बने। यह राष्ट्रव्यापी अभियान कृषि क्षेत्र को आत्मनिर्भर और टिकाऊ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे देशभर के किसानों को दीर्घकालिक लाभ मिल सकेगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान, वैज्ञानिक और कृषि विशेषज्ञ मौजूद रहे।