9 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना के नए वैरिएंट ने फिर बढ़ाई चिंता; Omicron का नया सब वेरिएंट BA.4.6 है कितना घातक, वैक्सीन का कितना असर?

Omicron New Variant BA.4.6 : ओमिक्रान का नया सब वैरिएंट BA.4.6 अमेरिका में तेजी से फैल रहा है। ब्रिटेन में भी इसके कुछ मामले सामने आए हैं। सब वैरिएंट BA.4.6 पर वैक्सीन का असर कितना प्रभावी है और ये अन्य वेरिएंट से कितना अलग है इस रिपोर्ट में जानेंगे।
2 min read
Google source verification

image

Mahima Pandey

Sep 15, 2022

New COVID variant is spreading - here's what we know about omicron BA.4.6

New COVID variant is spreading - here's what we know about omicron BA.4.6

कोरोना का खतरा दुनियाभर में पहले से कम हो गया है। इसके मामलों में गिरावट भी दर्ज की गई है लेकिन इसके नए वेरिएंट ने दस्तक दे दुनियाभर की चिंताएं एक बार फिर से बढ़ा दी है। दरअसल, ओमिक्रॉन के एक और सब-वेरिएंट BA.4.6 के नए मामले ब्रिटेन और अमेरिका में सामने आए है। इससे पहले ओमिक्रॉन का BA.4 सामने आया था जो दक्षिण अफ्रीका से फैला था। ये नया सब-वेरिएंट अमेरिका और यूके में तेजी से फैल रहा है। इसपर वैक्सीन का प्रभाव अन्य वेरिएंट की तुलना में कितना है और ये किस तरह से ओमीक्रॉन से कितना अलग है इसके बारे में जानेंगे।


-ये किसी शख्स को तब होता है जब वो दो अलग-अलग कोरोना के सब-वेरिएंट से संक्रमित होता है। इसलिए इसे Recombinant Variant भी कहा जा रहा है।

-Recombinant Variant अन्य सब-वेरिएंट से कितना अलग?
BA.4.6 सब-वेरिएंट BA.4 से अधिक भिन्न नहीं है बस इसके स्पाइक प्रोटीन में म्यूटेशन हुआ है। इस म्यूटेशन को R346T संख्या से जाना जा रहा है।

-वैक्सीन कारगर है या नहीं? म्यूटेशन के कारण BA.4.6 मनुष्य के इम्यून सिस्टम को धोखा देकर शरीर में प्रवेश कर सकता है। ऐसे में वैक्सीन लगवा चुके लोगों के लिए भी इस वेरिएंट का खतरा बना हुआ है। वैक्सीन लगवा चुके लोगों में BA.4 और BA.5 की तुलना में BA.4.6 के लिए शरीर में एंटीबॉडी बनी है।

यह भी पढ़े- कोरोना वायरस की उत्पत्ति रहस्य नहीं रहनी चाहिए, बुरा नतीजा भुगतना पड़ेगा

-कितनी तेजी से फैल रहा BA.4.6 ? UK की स्वास्थ्य एजेंसी के अनुसार, BA.4.6 सब वेरिएंट BA.5 से ज्यादा तेजी से फैलता है। यूके में अगस्त में इस वेरिएंट 3.3 फीसदी मामले थे, जो अब बढ़कर 9 फीसदी हो गए हैं।

-BA.4.6 के लक्षण अन्य की तुलना में कितने गंभीर? राहत की बात ये है कि अन्य की तुलना में इस वेरिएंट के लक्षण अधिक गंभीर नहीं है। अभी तक ऐसी कोई रिपोर्ट सामने नहीं आई है जिसमें इसकी गंभीरता को लेकर कोई डाटा बताया गया हो।