6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Debate on No Confidence Motion: कांग्रेस ने पूछा- PM मणिपुर पर मौन क्यों? BJP ने राहुल गांधी पर ली चुटकी

Debate on No Confidence Motion: राज्यसभा के सभापति ने टीएमसी सांसद डेरेक ओ’ब्रायन को मौजूदा सत्र के बाकी दिनों के लिए सस्पेंड कर दिया। सदन में असंसदीय व्यवहार के चलते निलंबित किया गया। पीयूष गोयल ने प्रस्ताव रखा था। लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए 2 दिनों में कुल 12 घंटे का समय अलॉट किया गया है।

2 min read
Google source verification
Debate on No Confidence Motion

Debate on No Confidence Motion

Debate on No Confidence Motion: अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि मैं मणिपुर के इतिहास का मुक्तभोगी हूं। मेरे मामा पर मणिपुर में अटैक हुआ था। सदन में राहुल गांधी क्यों नहीं बोले। सदन में आज राहुल गांधी ने तैयारी करके नहीं आए। बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी का नाम लेते हुए कहा, आप सावरकर हो भी नहीं सकते हैं क्योंकि सावरकर ने 28 साल जेल में गुजारे थे। निशिकांत दुबे ने कहा कि हम पहले सुन रहे थे कि अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए राहुल गांधी आएंगे, लेकिन वह नहीं आए। शायद देर से उठे होंगे। गौरव गोगई ने पहले चर्चा शुरू की अच्छी बात है।


मणिपुर में शांति की पहल करें पीएम मोदी, हम उनका समर्थन करेंगे: गौरव गोगोई

अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि प्रधानमंत्री को यह स्वीकार करना होगा कि उनकी डबल इंजन सरकार, मणिपुर में उनकी सरकार विफल हो गई है। मणिपुर में 150 लोगों की जान गई है। करीब 5000 घरों को जलाया गया। 60,000 लोग राहत शिविरों में रहे है। मणिपुर हिंसा मामले में 6500 FIR दर्ज की गई हैं। कांग्रेस सांसद ने कहा कि पीएम मोदी मणिपुर में शांति की पहल करें, हम उनका समर्थन करेंगे। गोगोई ने संसद में कहा कि प्रधानमंत्री को छवि से लगाव है। उन्हें ड्रग्स की समस्या या दूसरी समस्याओं से मतलब नहीं है। पीएम मोदी के मौन रहने का दूसरा कारण है कि गृह विभाग और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार विफल रहे हैं।


कांग्रेस ने PM मोदी से पूछा- मणिपुर हालात पर बोलने में 80 दिन क्यों लगे

इससे पहले केंद्र सरकार के खिलाफ लोकसभा में आए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा शुरू हुई। कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने चर्चा की शुरुआत करते हुए कहा कि क्या हम बताएं कि स्पीकर के दफ्तर के अंदर प्रधानमंत्री ने क्या-क्या कहा। कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने PM मोदी से पूछा कि मणिपुर सब गए लेकिन पीएम मोदी क्यों नहीं गए। मणिपुर मुद्दे पर बोलने में उन्हें 80 दिन क्यों लगे। मुख्यमंत्री ने अब तक मणिपुर के मुख्यमंत्री को बर्खास्त क्यों नहीं किया। हम अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए मजबूर हैं। यह कभी भी संख्या के बारे में नहीं था बल्कि मणिपुर के लिए न्याय के बारे में था। आज मणिपुर न्याय मांग रहा है।


इससे पहले राज्यसभा की कार्यवाही आज शुरू होने के कुछ देर बाद सभापति ने दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया। राज्यसभा के सभापति ने टीएमसी सांसद डेरेक ओ’ब्रायन को मौजूदा सत्र के बाकी दिनों के लिए सस्पेंड कर दिया। सदन में असंसदीय व्यवहार के चलते निलंबित किया गया। पीयूष गोयल ने प्रस्ताव रखा था। कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव देते हुए चीन के साथ सीमा स्थिति पर चर्चा की मांग की है। अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा से पहले बीजेपी की संसदीय बैठक की गई। इस दौरान बैठक में पीएम मोदी ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।


सरकार की ओर से दस सांसद लेंगे चर्चा में भाग

केंद्र सरकार की ओर से दस सांसद चर्चा में शामिल होंगे। इन सांसदों को क्षेत्र विशेष की उपलब्धियां गिनाने का निर्देश दिया गया है। यानी हर वक्ता मोदी सरकार के अलग-अलग क्षेत्र की उपलब्धियां गिनाएंगे। विपक्षी दल मणिपुर में जातीय हिंसा को लेकर संसद में प्रधानमंत्री मोदी के बयान की मांग कर रहे हैं और इसके कारण 20 जुलाई से आरंभ हुआ संसद का मानसून सत्र हंगामेदार रहा है।

यह भी पढ़ें- याद रखेगा देश, कांग्रेस की ये सनक... वोटिंग के लिए व्हील चेयर पर आए पूर्व PM मनमोहन सिंह, भड़की BJP