
के.अन्नामलाई(फोटो-ANI)
Nainar Nagenthran on Annamalai Exit: तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई ने शुक्रवार को पार्टी छोड़ दी है। बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपना इस्तीफा दे दिया है। इस पर बीजेपी की प्रतिक्रिया सामने आई है। तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन ने कहा कि अन्नामलाई के पार्टी छोड़ने के निर्णय भारतीय जनता पार्टी को कोई नुकसान नहीं है।
पूर्व तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के इस्तीफे और एक नया राजनीतिक आंदोलन शुरू करने के फैसले के बारे में पूछे जाने पर नागेंद्रन ने कहा कि कोई नुकसान नहीं हुआ है। अन्नामलाई ने आज घोषणा की कि वे एक नई पार्टी बनाएंगे, जो आगामी तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि आज हम एक आंदोलन शुरू करने जा रहे हैं। हमारी राजनीतिक पार्टी तमिलनाडु में होने वाले अगले विधानसभा चुनाव में चुनाव लड़ेगी।
अन्नामलाई ने कहा कि उन्होंने तमिलनाडु चुनाव से पहले ही भाजपा को अपने फैसले की जानकारी दे दी थी। उन्होंने कहा कि यह एक बड़ा दुविधा का विषय था कि मैं भाजपा का सदस्य हूं या एक तमिल नागरिक। मैंने 4 दिसंबर 2025 को पार्टी को बताया कि मैं इस्तीफा देने जा रहा हूं। पार्टी ने मुझसे चुनाव खत्म होने के बाद जाने को कहा।
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने आज अन्नामलाई का पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा स्वीकार कर लिया। अपने त्यागपत्र में अन्नामलाई ने सालों से मिले अटूट समर्थन के लिए भाजपा नेतृत्व को धन्यवाद दिया। उन्होंने पार्टी छोड़ने के अपने निर्णय के पीछे तमिलनाडु को लेकर अलग-अलग विचारों को कारण बताया।
उन्होंने कहा कि मैं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व को उन मुद्दों और चिंताओं के लिए उनके अटूट समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं जिन्हें मैंने समय-समय पर उनके ध्यान में लाया है। उन्होंने आगे कहा कि वरिष्ठ नेतृत्व के साथ हुई बातचीत के बाद मैं इस निष्कर्ष पर पहुंचा हूं कि तमिलनाडु के संबंध में हमारे विचार एक जैसे नहीं हैं।
यह घटनाक्रम अन्नामलाई के नई दिल्ली दौरे के तीन दिन बाद सामने आया है, जहां उन्होंने भाजपा अध्यक्ष नवीन, पार्टी के महासचिव बीएल संतोष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी।
Published on:
05 Jun 2026 04:48 pm
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
