
खान सर (फ़ाइल फोटो)
Khan Sir FIR: बिहार की राजधानी पटना में खान ग्लोबल स्टडीज और ज्ञान ज्योति कोचिंग के बीच चल रहे विवाद के बीच खान सर अब मुश्किलों में घिरे नजर आ रहे हैं। पटना पुलिस ने उन पर आर्म्स एक्ट के उल्लंघन सहित कई अन्य मामलों में केस दर्ज किया है। जिसके बाद खान सर के कोचिंग में हलचल तेज हो गई है, वहां एक वकील भी पहुंचे हैं।
पटना के कदमकुआं पुलिस स्टेशन में खान सर के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। उन पर फायरिंग और आर्म्स एक्ट से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई वो वीडियो सामने आने के बाद की गई है, जिसमें उनके पर्सनल सिक्योरिटी गार्ड्स खुलेआम फायरिंग करते दिख रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में खान सर को आरोपी बनाया है, जिससे उनकी गिरफ्तारी की संभावना काफी बढ़ गई है।
FIR दर्ज होने और पुलिस की सक्रियता बढ़ने के बाद खान सर ने कहा कि उन्हें अभी तक FIR के बारे में जानकारी नहीं मिली है, लेकिन वे जांच में पूरा सहयोग करेंगे। फायरिंग की घटना पर सफाई देते हुए उन्होंने बताया कि उस समय हमलावर मारपीट और तोड़फोड़ कर रहे थे। जवाब में उनके गार्ड्स ने आत्मरक्षा में गोली चलाई। उन्होंने तर्क दिया कि गार्ड्स को इसीलिए रखा जाता है ताकि जरूरत पड़ने पर वे लोगों की जान बचा सकें।
उन्होंने कहा कि जब 2 जून की रात उनके कोचिंग इंस्टिट्यूट पर हमला हुआ, तो पुलिस काफी देर से पहुंची। उन्होंने कहा, 'पुलिस उड़कर तो वहां पहुंच नहीं सकती थी। इसलिए उनके आने तक गार्ड्स को अपनी सुरक्षा के लिए कदम उठाने पड़े।' खान सर ने साफ किया कि फायरिंग का मकसद किसी को नुकसान पहुंचाना नहीं था, बल्कि यह आत्मरक्षा में किया गया काम था।
2 जून की रात करीब 10 बजे लगभग 15-20 हमलावरों ने खान सर के कोचिंग सेंटर पर पत्थर फेंके और तोड़फोड़ की, जिसमें उनका एक गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद 3 जून को खान सर के आरोपों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ज्ञान बिंदु कोचिंग सेंटर के डायरेक्टर रोशन आनंद और दो अन्य लोगों को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया।
मामला तब एक नया मोड़ ले गया जब 4 जून को ज्ञान बिंदु कोचिंग द्वारा जारी एक वीडियो में खान सर के गार्ड्स को गोली चलाते हुए देखा गया। इसके बाद पुलिस ने खान सर के दोनों गार्ड्स को गिरफ़्तार कर लिया। अब आज 5 जून को वीडियो और चल रही जांच के आधार पर पुलिस ने खान सर को गोलीबारी के मामले में आरोपी बनाया।
Updated on:
05 Jun 2026 02:33 pm
Published on:
05 Jun 2026 02:33 pm
बड़ी खबरें
View Allपटना
बिहार न्यूज़
ट्रेंडिंग
