11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Nobel Prize 2022: केमिस्ट्री के नोबेल प्राइज की घोषणा, इन तीन वैज्ञानिकों को मिला सर्वोच्च सम्मान

Nobel Prize Chemistry 2022: साल 2022 के नोबेल प्राइज की घोषणा की जा रही है। आज केमिस्ट्री के नोबेल प्राइज की घोषणा की गई। फिजिक्स की तरह ही केमिस्ट्री का नोबेल प्राइज भी इस साल तीन वैज्ञानिकों को मिला है।  

2 min read
Google source verification
nobel_prize_in_chemistry.png

Nobel Prize Chemistry to Carolyn Bertozzi Morten Meldal Barry Sharpless for the development of click chemistry

Nobel Prize For Chemistry 2022: नोबेल पुरस्कार की गिनती दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित सम्मान में होती है। हर साल विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट काम करने वाले लोगों को नोबेल सम्मान से सम्मानित किय जाता है। इस साल के नोबेल प्राइज की घोषणा की शुरुआत हो चुकी है। आज केमिस्ट्री के नोबेल प्राइज का ऐलान किया गया है। फिजिक्स की तरह ही केमिस्ट्री का नोबल प्राइज भी इस साल तीन वैज्ञानिकों को मिला है।

बुधवार को रसायन शास्त्र (Chemistry) के लिए नोबेल पुरस्कार की घोषणा की गई। रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने कैरोलिन आर. बर्टोज़ज़ी (Carolyn R. Bertozzi), मोर्टन मेल्डल (Morten Meldal) और के. बैरी शार्पलेस (K. Barry Sharpless) को साल 2022 के केमिस्ट्री के नोबेल प्राइज से सम्मानित करने का निर्णय लिया।


नोबेल प्राइज अथॉरिटी की ओर से बताया गया कि कैरोलिन आर. बर्टोज़ज़ी, मोर्टन मेल्डल और के. बैरी शार्पलेस को "क्लिक केमिस्ट्री और बायोऑर्थोगोनल केमिस्ट्री के विकास के लिए" के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है। जानकारी के अनुसार कैरोलिन आर बर्टोजजी स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी अमरीका में कार्यरत हैं। जबकि मोर्टन मेल्डल डेनमार्क की यूनिवर्सिटी ऑफ कोपनहेगन में कार्यरत हैं। के बैरी शार्पलेस अमरीका के स्क्रिप्स रिसर्च सेंटर के लिए काम करते हैं।


इससे पहले 4 अक्टूबर को भौतिकी के नोबेल प्राइज की घोषणा की गई थी। साल 2022 का फिजिक्स का नोबेल प्राइज एलेन एस्पेक्ट, जॉन एफ क्लॉजर और एंटोन ज़िलिंगर को दिया गया है। इन तीनों ने क्वांटम मेकैनिक्स के क्षेत्र में जो काम किया है, उसके लिए इन तीनों वैज्ञानिकों का चयन फिजिक्स के नोबेल प्राइज के लिए किया गया था।

इससे पहले तीन अक्टूबर को चिकित्सा के क्षेत्र का नोबेल स्वीडिश वैज्ञानिक स्वंते पाबो को दिए जाने की घोषणा की गई थी। उन्हें निएंडरथल डीएनए पर उनकी खोजों के लिए ये पुरस्कार मिला था।

यह भी पढ़ें - Nobel Prize 2022: स्वीडन के स्वांते पाबो को चिकित्सा के लिए मिला नोबेल प्राइज