2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मामा साधु यादव ने तेज प्रताप की खोल दी पूरी कुंडली, कहा- सिर्फ अनुष्का ही नहीं कई लड़कियों…

Tej Pratap Yadav Relationship: बिहार के पूर्व सीएम लालू परिवार में बीते दो दिनों से तेज प्रताप यादव और उनके रिलेशनशिप को लेकर घमासान मचा हुआ है। इसी बीच तेज प्रताप यादव के मामा साधु यादव ने उनके रिलेशन को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पटना

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 26 May 2025, 10:32 AM IST

तेज प्रताप यादव (Photo- IANS)

Tej Pratap Yadav: राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के परिवार में इन दिनों घमासान मचा हुआ है। लालू यादव के पुत्र तेज प्रताप यादव और अनुष्का याव के रिलेशनशिप की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद परिवार ने बहिष्कार कर दिया है। नाराज लालू यादव ने सख्त कदम उठाते हुए तेज प्रताप को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। इसी बीच तेज प्रताप के बड़े मामा साधु यादव ने भी उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मामा साधु यादव ने अपने भांजे को लेकर कई सनसनीखेज खुलासे किए है।

'तेज प्रताप के कई लड़कियों के साथ अवैध संबंध'

साधु यादव ने तेज प्रताप को लेकर एक के बाद एक कई खुलासे किए है। मामा साधु का कहना है कि तेज प्रताप का सिर्फ अनुष्का यादव से ही नहीं बल्कि कई लड़कियों के साथ अवैध संबंध रहने है। उन्होंने कहा कि तेज प्रताप के लिए यह कोई नहीं बात नहीं है। वह तो खगौल के एक कायस्त समाज की लड़की को भी अपने साथ रख चुके है।

इस लड़की के चलते हुआ था तेज प्रताप का तलाक

मामा साधु यादव का कहना है कि कायस्त समाज की लड़की को लालू यादव ने बुलाकर 5 करोड़ रुपए दिए थे। इसके अलावा दिल्ली के कनॉट प्लेस में फ्लैट दिलवाया था। उन्होंने कहा कि यह सब बहुत पहले से चले आ रहे है। साधु का दावा है कि पटना के मुसलहपुर में एक यादव लड़की से भी तेज के संबंध रहे है। उनका कहना है कि इस लड़की की वजह से ऐश्वर्या का तलाक हुआ था। आपको बता दें कि साधु यादव ने काफी दिनों से लालू परिवार से दूरी बना रखी है।

'हमें ये सब अच्छा नहीं लगता है…', तेज प्रताप को पार्टी से निकाले जाने पर तेजस्वी यादव

तेज प्रताप को आरजेडी से निकाले जाने पर बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि हमें ये सब अच्छा नहीं लगता है, न हम इसे बर्दाश्त करते हैं। मेरे बड़े भाई की बात है, तो राजनीतिक और निजी जीवन अलग होता है। निजी जीवन के निर्णय लेने का उनका अधिकार है।

यह भी पढ़ें- तेज प्रताप के प्रेम प्रसंग और लालू परिवार में दरार का आरजेडी और बिहार चुनाव पर क्या होगा असर?

जानिए लालू यादव ने क्या कहा

राजद प्रमुख लालू यादव ने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, अपने निजी जीवन का भला-बुरा और गुण-दोष देखने में वह स्वयं सक्षम है। उससे जो भी लोग संबंध रखेंगे, वे स्वविवेक से निर्णय लें। लोक जीवन में लोकलाज का सदैव हिमायती रहा हूं। परिवार के आज्ञाकारी सदस्यों ने सार्वजनिक जीवन में इसी विचार को अंगीकार कर अनुसरण किया है। धन्यवाद।

यह भी पढ़ें- Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप की वो हकरतें जिनके कारण लालू प्रसाद की बढ़ गई थी मुश्किलें