
कई दिग्गज केंद्रीय मंत्री आज से बखान करेंगे मोदी सरकार की उपलब्धियां
नए संसद भवन का उद्घाटन हो गया है। अब लोकसभा चुनाव 2024 बेहद करीब आ गए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा संगठन सब सतर्क हो गए हैं। आज से देश के राज्यों की राजधानियों में सरकार के दिग्गज केंद्रीय मंत्री जनता को मोदी सरकार की उपलब्धियां जनता को गिनवाएंगे। भाजपा 30 मई से 30 जून तक विशेष जनसंपर्क अभियान भी चलाएगी। इसके तहत भाजपा जनता से संपर्क करने के लिए कई तरह के कार्यक्रम करेगी। उधर विपक्ष ने भी अपनी घेराबंदी शुरू कर दी है। 12 जून को पटना में नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मोदी सरकार के विरोधी दल मीटिंग करेंगे। और लोकसभा चुनाव के लिए रणनीति बनाएंगे।
9 वर्षों की उपलब्धियां बखानेंगे सीएम व मंत्री
बताया जा रहा है कि भाजपा शासित राज्यों में मुख्यमंत्रियों के संग केंद्रीय मंत्री प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। और नौ वर्षों में मोदी सरकार क्या काम किया है। और उनकी क्या उपलब्धियों रहीं उसे पूरे जोर-शोर के साथ पेश करेंगे। साथ ही राज्य के मीडिया से दोस्ताना बातचीत भी करेंगे। इस काम के लिए मोदी सरकार ने 12 मंत्रियों को काबिल माना और यह जिम्मेदारी सौंपी है। हर मंत्री को एक-एक राजधानी का जिम्मा सौंप दिया है।
यह भी पढ़ें - पटना में 12 जून को होगी विपक्षी दलों की बैठक, नीतीश करेंगे अध्यक्षता
राज्यों के सीएम के संग साथ रहेंगे केंद्रीय मंत्रियों के नाम
- मुंबई में निर्मला सीतारमण
- अहमदाबाद में अनुराग ठाकुर
- बेंगलुरु में मिनाक्षी लेखी
- लखनऊ में हरदीप सिंह पुरी
- गुवाहाटी में अश्विनी वैष्णव
- भोपाल में भूपेंद्र यादव
- हैदराबाद में अर्जुन मेघवाल
- चेन्नई में जितेंद्र सिंह
- पटना में गजेंद्र सिंह
- कोलकाता में मनसुख मांडविया
- जयपुर में पीयूष गोयल
- रोहतक में स्मृति ईरानी
दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में हुआ मंथन
इस क्रम में पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। और 2024 के लोकसभा चुनाव पर मंथन किया गया। इस बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस, गोवा के सीएम प्रमोद सावंत, हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर, असम के सीएम डॉ हिमंत बिस्वा सरमा, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल, नगालैंड के डिप्टी सीएम यानथुंगो पैटन, मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान और त्रिपुरा के सीएम माणिक साहा मौजूद थे।
Updated on:
29 May 2023 09:30 am
Published on:
29 May 2023 08:58 am
