scriptPreparations begin for 2024 PM Modi holds mega meeting with BJP Chief Ministers | 2024 के लिए तैयारियां शुरू, PM मोदी ने भाजपा के मुख्यमंत्रियों संग की मेगा बैठक | Patrika News

2024 के लिए तैयारियां शुरू, PM मोदी ने भाजपा के मुख्यमंत्रियों संग की मेगा बैठक

locationनई दिल्लीPublished: May 28, 2023 10:08:47 pm

पीएम नरेंद्र मोदी ने पहले नए संसद भवन का उद्घाटन किया। फिर 2024 के लिए मेगा बैठक की। इस बैठक में BJP शासित राज्यों के सीएम से पीएम मोदी ने हो रहे विकास की जानकारी ली। ऐसा माना जा रहा है कि, आने वाले लोस चुनाव 2024 की तैयारियों को लेकर भाजपा ने कमर कस ली है।

modi_11.jpg
2024 के लिए तैयारियां शुरू, PM मोदी ने भाजपा के मुख्यमंत्रियों संग की मेगा बैठक
देश को नए संसद भवन का तोहफा देने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय पहुंचे। वहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। इस बैठक में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह,यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत कई नेता मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को पार्टी मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। इस बैठक में मुख्यमंत्रियों ने राज्यों में चल रहे विकास कार्यों के बारे में पीएम नरेंद्र मोदी को अवगत कराया। बताया जा रहा है कि, इस बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर सभी मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा भी की।

बैठक में मौजूद थे ये दिग्गज

बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर समेत भाजपा के कई अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री मौजूद हैं।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.