
National Testing Agency
NTA Intelligence Officer Recruitment: पेपर लीक, नकल माफिया और परीक्षा में धांधली की वजह से बीत कुछ सालों से नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA बदनाम हो गई है। नीट यूजी का मामले के तूल पकड़ते ही सिस्टम पर सवाल उठने लगे। NTA अब अपने ऊपर लगे इस बदनामी के दाग को मिटाने के लिए जासूसी अफसर बिठाने की योजना पर काम कर रहा है।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 25 जुलाई को नई भर्ती सूचना जारी की है। इसमें सबसे अहम पद जनरल मैनेजर, विजिलेंस और इन्वेस्टिगेशन एंड फोरेंसिक्स यानी GM-VIF है। ये सभी अधिकारी पेपर लीक, फर्जी उम्मीदवारी और धोखाधड़ी की शिकायतों पर तुरंत और सख्त जांच करेगा। इसके साथ ही, NTA एक मजबूत डिजिटल फोरेंसिक सिस्टम भी तैयार करेगा। यह साइबर खतरों और सोशल मीडिया पर चल रही गतिविधियों और पैसों की लेन देन का पड़ताल करेगा।
खास बात यह है कि विजिलेंस अधिकारी सीबीआई, आईबी, ईडी, साइबर क्राइम यूनिट और राज्यों की पुलिस के साथ सीधा संपर्क बनाकर रखेंगे। जांच के सिलसिले में देशभर में कहीं भी जाना पड़े, कोर्ट में पेश होना पड़े या किसी एजेंसी के दफ्तर जाना पड़े, यह जिम्मेदारी भी इसी पद की होगी। NTA ने अपने एक्स पोस्ट में साफ लिखा है कि सीबीआई, आईबी, ईडी, पुलिस या सीवीओ जैसे बैकग्राउंड वाले लोगों के लिए यह मौका परीक्षा माफिया के नेटवर्क को तोड़ने का है।
जनरल मैनेजर पद पर तैनात अधिकारी सैकड़ों परीक्षा केंद्रों पर बिना किसी रुकावट के परीक्षा हो। इसके अलावा टियर-3, टियर-4 शहरों और पिछड़े इलाकों में भी परीक्षा केंद्रों का दायरा बढ़ाने पर काम करेंगे। ताकि छोटे शहरों के बच्चों को भी सहूलियत मिले। उनके हिस्से राज्य और जिला प्रशासन के साथ-साथ पुलिस से तालमेल बनाना भी होगा।
तीसरा पद जनरल मैनेजर, इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी CISO पद पर तैनात अफसर पेपर लीक होने से रोकने की भूमिका निभाएगा। अधिकारी की जिम्मेदारी 24 घंटे चलने वाला सिक्योरिटी ऑपरेशन सेंटर बनाना होगा। साथ ही डिजिटल डेटा प्रोटेक्शन एक्ट, सर्ट-इन और मैतवाई के नियमों का पालन भी सुनिश्चित करना होगा।
यह अकेला भर्ती अभियान नहीं है। इससे पहले 17 मई को NTA ने चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर, चीफ फाइनेंस ऑफिसर और जनरल मैनेजर एचआर के पदों पर भर्ती निकाली थी। फिर 15 जुलाई को नौ बड़े पदों पर आवेदन मांगे गए। 25 जुलाई को ही चार नए जनरल मैनेजर पद और यूपीएससी के प्रतिभा सेतु पोर्टल के जरिए 16 यंग प्रोफेशनल पदों की भी घोषणा हुई थी।
Updated on:
09 Aug 2026 10:39 am
Published on:
09 Aug 2026 10:39 am
