26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Odisha CM के रूप में आज शपथ लेंगे Mohan Majhi, कभी विधानसभा स्पीकर पर फेंकी थी दाल, जानिए उनकी पूरी कहानी

Odisha CM Mohan Charan Majhi: मोहन चरण माझी फायरब्रांड नेता के तौर पर पहचाने जाते है। उनका ओडिशा विधानसभा में शानदार प्रदर्शन रहा है। वह खनिज संपन्न केंदुझर जिले के एक मजबूत और तेजतर्रार आदिवासी नेता हैं।

2 min read
Google source verification

Odisha CM Mohan Charan Majhi: मोहन चरण माझी ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी के पहले और राज्य के नए मुख्यमंत्री बनने वाले है। एक दिन पहले उन्हें भाजपा विधायक दल की बैठक में नेता चुना गया। ओडिशा के नए सीएम माझी ने 2024 का विधानसभा चुनाव क्योंझर सीट से जीता है। माझी का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से गहरा रिश्ता रहा है। संगठन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है। लॉ ग्रेजुएट माझी सरल स्वभाव के नेता हैं। आइये जानते है इनके राजनीति करियर के बारे में।

मजबूत और तेजतर्रार आदिवासी नेता

माझी फायरब्रांड नेता के तौर पर पहचाने जाते है। उनका ओडिशा विधानसभा में शानदार प्रदर्शन रहा है। वह खनिज संपन्न केंदुझर जिले के एक मजबूत और तेजतर्रार आदिवासी नेता हैं। वे हमेशा विवादों से दूर रहे हैं। चार बार के विधायक रहे माझी की आदिवासी समाज में अच्छी पकड़ है।

विधानसभा में स्पीकर पर तब माझी ने फेंक दी थी दाल

मोहन चरण माझी बीते साल 2023 में अपने विरोध प्रदर्शन को लेकर सुर्खियों में आए थे। उन्होंने 700 करोड़ रुपए के कथित मिड-डे मील घोटाला उजागर करने के लिए अनोके अंदाज में विधानसभा में विरोध किया था। उन्होंने एक कटोरी दाल (बिना उबली दाल) स्पीकर की तरफ उछालकर फेंक दिया था। इसके कारण विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हें और उनके साथी विधायक मुकेश को सस्पेंड कर दिया गया था। हालांकि बाद उन्होंने इस बात से इनकार कर दिया था।

सरपंच से मुख्यमंत्री तक का सफर

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शैक्षिक शाखा विद्या भारती द्वारा प्रबंधित सरस्वती शिशु मंदिर में एक शिक्षक के रूप में अपना करियर शुरू करने वाले माझी ने बाद में 1997 से 2000 तक सरपंच के रूप में औपचारिक राजनीतिक करियर के लिए शिक्षण पेशे को छोड़ दिया। माझी पहली बार 2000 में क्योंझर से ओडिशा विधानसभा के लिए चुने गए थे। उन्होंने भाजपा के राज्य आदिवासी मोर्चा के सचिव के रूप में भी काम किया है, जो बीजद-भाजपा गठबंधन सरकार के दौरान 2005 से 2009 तक उप मुख्य सचेतक रहे। उन्होंने पिछली विधानसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक के रूप में भी काम किया।

यह भी पढ़ें- चार धाम के बाद अब इस मंदिर में लगी रील बनाने पर रोक, स्कर्ट-स्लीवलेस और फटी जींस पर भी बैन

यह भी पढ़ें- BJP President: राजस्थान के सुनील बंसल बनेंगे भाजपा के नए अध्यक्ष!

यह भी पढ़ें- Explainer: लोकसभा में क्यों महत्वपूर्ण है स्पीकर का पद, क्या है शक्तियां?