
Odisha Train Accident : रेल मंत्री ने श्रमिकों की हौसला अफजाई की तो बालासोर में कांग्रेस नेता ने राहत टीमों की तारीफ
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव आज सुबह एक बार फिर घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि कल प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों पर तेजी से काम चल रहा है। कल रात एक ट्रैक काम लगभग पूरा हो गया। आज एक ट्रैक की पूरी मरम्मत करने की कोशिश रहेगी। सभी डिब्बों को हटा दिया गया है। शवों को निकाल लिया गया है। कार्य तेजी से चल रहा है। कोशिश है की बुधवार की सुबह तक सामान्य रूट चालू हो जाए। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आगे कहाकि हादसे की वजह का पता चल गया है। जल्द ही जांच रिपोर्ट आ जाएगी। हादसे के जिम्मेदारों की पहचान कर ली गई है। इन सब पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। रेल सुरक्षा आयुक्त ने जांच की है। इलेक्ट्रानिक इंटरलाकिंग में बदलाव की वजह से हुआ था हादसा।
घटना से पूर्व ऐसी तत्परता देखते तो ये हादसा न होता - कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी
पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री और कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी बालासोर के उस स्थान पर पहुंचे जहां भीषण ट्रेन हादसा हुआ था। कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा, घटना के बाद जो भी कार्य होने चाहिए वो हो रहे हैं। मैं ऐसा नहीं कहूंगा कि कोशिश नहीं की जा रही है बिल्कुल कोशिश की जा रही है।...मैं राहत टीमों की सराहना करना चाहता हूं। ये सारे कार्य घटना घटने के बाद हो रहे हैं। इस तरीके की तत्परता अगर घटना के पहले होती तो शायद हमें ये हादसा देखने को नहीं मिलता है।
यह भी पढ़ें - बालासोर में 1 हजार मजदूर तेजी से हटा रहे मलबा, कल तक ठीक हो जाएगा रेल ट्रैक
चिकित्सा सहायता का जायजा लेने भुवनेश्वर पहुंचे मनसुख मंडाविया
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ओडिशा ट्रेन दुर्घटना के घायलों को प्रदान की जा रही चिकित्सा सहायता का जायजा लेने के लिए भुवनेश्वर पहुंचे। रेल हादसे में अब तक 288 लोगों की जान जा चुकी है जबकि 1000 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।
मरम्मत का कार्य पूरा, मृतकों की पहचान का कार्य जारी - धर्मेंद्र प्रधान
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी आज मौके पर पहुंचे, कहाकि मरम्मत का कार्य लगभग पूरा हो गया है। रेलवे की टीम ने पूरी रात काम किया है। मृतकों की पहचान कर कानूनी प्रक्रिया के बाद उन्हें उनके परिवारों तक पहुंचाने का काम जारी है। घटनास्थल कोलकाता-चेन्नई मेन लाइन का हिस्सा है। काफी ट्रेनों के रूट को बदला गया है और कई बंद हैं।
Updated on:
04 Jun 2023 11:23 am
Published on:
04 Jun 2023 11:21 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
