इस दौरान पीएम मोदी ने वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान वय वंदन कार्ड भी सौंपा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य योजना का उद्देश्य अस्पताल में भर्ती होने पर 5 लाख रुपये तक का व्यापक कवरेज प्रदान करना है। पीएम मोदी ने कहा कि एक समय था जब इलाज के लिए लोगों के घर, जमीनें और गहने सब बिक जाते थे। गंभीर बीमारी के इलाज का खर्च सुनते ही गरीब की आत्मा कांप जाती थी। पैसे की कमी की वजह से इलाज न करा पाने की बेबसी, बेचारगी गरीब को तोड़कर रख देती थी।