राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा दिल्ली के दो शीश महल। नर्क भी शायद इससे बेहतर होगा.. कल किराड़ी की “शीश महल कॉलोनी” के लोगों से मिलने गई। एक शीश महल है 6 करोड़ के पर्दे और 10 लाख के ToTo टॉयलेट वाला और एक शीश महल कॉलोनी जहां टैक्सपेयर के पास ना सड़क है, ना पानी, ना साफ़ सफ़ाई। जगह जगह नाले खुले हुए हैं। विधायक को कॉल किया था उनका मुँह नहीं खुला। मेरी मुख्यमंत्री साहिबा आतिशि को चेतावनी है, ये हाल नहीं सुधरा तो टैंकर भरकर सीवर का पानी आपके घर के बाहर फेंकने आऊँगी।