
Sputnik light vaccine
महामारी कोरोना वायरस के कहर से बचने के लिए अब भारतीय लोगों को दो डोज लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। भारत सरकार ने देश में सिंगल शॉट वाली रूसी वैक्सीन स्पूतनिक लाइट के एमरजेंसी यूज के लिए अनुमति दे दी है। इसी के साथ ही स्पूतनिक लाइट आपात स्थिति में इस्तेमाल की अनुमति पाने वाली 9वीं वैक्सीन बन चुकी है। स्पूतनिक लाइट रूस की दूसरी वैक्सीन है। इससे पहले स्पूतनिक-वी को हरी झंडी मिली थी। इस वैक्सीन की एक डोज लगाए जाने के बाद दूसरी डोज की जरूरत नहीं होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस वैक्सीन की कीमत 10 डॉलर के आसपास हो सकती है। भारत में इसकी कीमत 750 रुपये से कम होने की उम्मीद है।
इस वैक्सीन से फायदा
रूस ने स्पूतनिक वी वैक्सीन के लाइट वर्जन को मंजूरी दे दी है। यह वैक्सीन सिंगल डोज में ही कोरोना वायरस का काम समाप्त कर देगा। अभी तक इसके लिए वैक्सीन का दो डोज लगाना जरूरी होता है। स्पूतनिक लाइट की एफिकेसी 80 प्रतिशत है। वैक्सीन लगवाने में 100 प्रतिशत लोगों में 10 दिन बाद ही एंटीबॉडीज 40 गुना तक बढ़ गई।
यह भी पढ़ें - कोरोना पाबंदियों में छूट के ऐलान के बाद दिल्ली समेत पांच राज्यों में आज से खुल रहे स्कूल-कॉलेज
स्पूतनिक लाइट से ट्रिपल सुरक्षा
1 वैक्सीन— कोविड़ के खिलाफ जंग में स्पूतनिक लाइट को 80 प्रतिशत तक प्रभावी बताया जा रहा है। कोरोना के डेल्टा वैरिएंट के खिलाफ ये 70 फीसदी तक असरदार है। 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के लिए ये 75 प्रतिशत तक कारगर है।
2 बूस्टर— रूसी वैक्सीन को दुनिया के कई देशों में बूस्टर डोज के तौर पर उपयोग हो रहा है। स्पूतनिक लाइट को बूस्टर डोज के तौर पर ही मान्यता दी गई है। स्टडी के अनुसार, बूस्टर डोज के तौर पर डेल्टा के खिलाफ वैक्सीन की एफिकेसी 83 फीसदी है। इसको लगाने के बाद अस्पताल में भर्ती होने की संभावना बहुत होती है।
3 ओमिक्रॉन— कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के लिए भी वैक्सीन काफी असरदार है। एक रिपोर्ट के अनुसार, ओमिक्रॉन के खिलाफ स्पूतनिक लाइट 75 प्रतिशत कारगर है। अगर किसी व्यक्ति को बूस्टर के तौर पर ये वैक्सीन लगाई जाती है तो ओमिक्रॉन के खिलाफ उसकी सुरक्षा 100 प्रतिशत तक बढ़ जाएगी।
यह भी पढ़ें - कोरोना के केस कम होने के बावजूद डरा रहा है मौत का आंकड़ा, 24 घंटों में इतने लोगों ने गंवाई जान
देश का मिला नौवां टीका
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि भारत के औषधि महानियंत्रक ने देश में कोविड रोधी एकल खुराक वाले टीके ‘स्पुतनिक लाइट' के आपातकालीन उपयोग की अनुमति दे दी है। यह देश में नौवां टीका है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इस टीके से कोरोना वायरस के खिलाफ देश की सामूहिक लड़ाई को मजबूती मिलेगी।
Published on:
07 Feb 2022 01:46 pm
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
