1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

LOC पर पाकिस्तान ने की अवैध निर्माण करने की कोशिश, भारतीय सेना ने रुकवाया काम

एलओसी पर पाकिस्तानी रेंजर्स निर्माण कार्य करवा रहा था। वहीं भारतीय सेना ने इस पर आपत्ति जताते हुए निर्माण कार्य को तत्काल प्रभाव से बंद करने को कहा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Nitin Singh

•

Updated: 21 Dec 2021, 11:37 PM IST

pakistan starts illegal construction in loc, India objected

pakistan starts illegal construction in loc, India objected

नई दिल्ली। एलओसी पर पाकिस्तान की नापाक हरकत एक बार फिर से बेनकाब हुई है। दरअसल, एसओसी से सटे कुपवाड़ा जिले के टीटवाल सेक्टर में पाकिस्तानी रेंजर्स ने अवैध निर्माण किया है। इसकी जानकारी मिलने पर भारतीय सेना ने आपत्ति जाहिर की। इसके साथ ही एसओसी पर इस अवैध निर्माण को तुरंत बंद कराया। जानकारी के मुताबिक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने पाकिस्तान की ओर से किए जा रहे इस अवैध निर्माण की पुष्टि की है। इसके बाद भारतीय सेना हरकत में आई और इस मामले का संज्ञान लिया। मिली जानकारी के मुताबिक उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के टीटवाल सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी रेंजर्स ने अवैध निर्माण शुरू किया था।

पाकिस्तानी रेंजर्स कर रहा था निर्माण

स्थानीय पुलिस अधिकारी को इसकी जानकारी मिलने पर सेना के अधिकारियों को सूचना दी गई। स्थानीय पुलिस ने बताया कि तीतवाल इलाके में नियंत्रण रेखा पर असामान्य निर्माण कार्य हो रहा है। बाद में पता चला कि यह निर्माण कार्य पाकिस्तानी रेंजर्स द्वारा करवाया जा रहा है। वहीं भारतीय सेना ने पाकिस्तान द्वारा किए जा रहे इस अवैध निर्माण पर कड़ी आपत्ति जाहिर की। इसके साथ ही भारतीय सेना के अधिकारियों के निर्देश पर लाउडस्पीकर के जरिए पाक रेंजर्स को इस अवैध निर्माण को तुरंत रोकने के लिए कहा।

जानकारी के मुताबिक इस संबंध में भारतीय सेना के सख्त रुख के बाद पाकिस्तानी रेंजर्स ने निर्माण कार्य रोक दिया है। स्थानीय पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने सीमा के दूसरी तरफ कुछ ढांचे का निर्माण शुरू कर दिया था, जो इस तरफ से 500 मीटर की सीमा के भीतर आ गया था।

यह भी पढ़ें: फारुक अब्दुल्ला को कबूल नहीं है जम्मू को 6 सीटें ज्यादा देने का प्रस्ताव

एलओसी पर निर्माण की नहीं है अनुमति

बता दें कि प्रोटोकॉल के तहत एलओसी पर किसी भी पक्ष को किसी भी प्रकार के निर्माण की अनुमति नहीं है। खास तौर पर जब तक कि किसी भी पक्ष को पहले से सूचित न किया जाए। फिलहाल इस संबंध में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है कि पाकिस्तान के द्वारा बंकर या झोंपड़ी क्या बनाने की कोशिश की जा रही थी। वहीं सेना की ओर से भी अभी तक इस संबंध में कोई जानकारी साझा नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान: मंदिर में हथौड़े से तोड़ी गई देवी-देवताओं की मूर्तियां, आरोपी गिरफ्तार


यह कोई पहला मौका नहीं है, जब पाकिस्तान ने सीमा नियमों का उल्लंघन करने की कोशिश की है। पाकिस्तान की ओर से आए दिन इस तरह की हरकतें की जाती हैं। भारतीय सेना का कहना है कि वो पाक की हर नापाक हरकत का सख्त जवाब देने के लिए हमेशा तैयार है।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़