1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाकिस्तान: मंदिर में हथौड़े से तोड़ी गईं देवी-देवताओं की मूर्तियां, आरोपी गिरफ्तार

पाकिस्तान के कराची में एक हिंदू मंदिर में स्थापित देवी-देवताओं की मूर्तियों को नष्ट कर दिया गया है। पुलिस ने इस मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Nitin Singh

•

Updated: 21 Dec 2021, 6:12 PM IST

idols destroyed by hammer culprit in pakistan temple

idols destroyed by hammer culprit in pakistan temple

नई दिल्ली। पाकिस्तान में एक बार फिर कुछ अराजक तत्वों ने हिंदू मंदिरों को निशाना बनाया। जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान के कराची में एक हिंदू मंदिर में स्थापित देवी-देवताओं की मूर्तियों को नष्ट कर दिया गया है। पुलिस ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि कराची के पुराने शहर नारायणपुरा में स्थित नारायण मंदिर में कल कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इस दौरान हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियों को खंडित कर दिया गया। बताया गया कि एक शख्स ने मूर्तियों पर हथौड़े से हमला किया, जिससे मंदिर में स्थापित मूर्तियां क्षतिग्रस्त हो गईं। इस घटना के बाद से इलाके में तनाव बना हुआ है। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मुकदमा दर्ज करने के बाद मोहम्मद वलीद शब्बीर नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि मुकेश कुमार नाम के एक शख्स ने वलीद के खिलाफ शिकायत की थी। मुकेश का कहना है कि वो अपनी पत्नी के साथ मंदिर में पूजा करने पहुंचे थे। इसी दौरान वलीद मंदिर में दाखिल हुआ, उसके हाथ में एक हथौड़ा था। मुकेश ने बताया कि उनके सामने ही वलीद ने हथौड़े से मूर्तियों को खंडित कर दिया।

मुकेश के अलावा एक और प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि घटना के बाद समुदाय के लोगों ने शख्स को पकड़ लिया। इसके साथ ही पुलिस को मामले की जानकारी दे दी। वहीं पुलिस के वहां पहुंचने पर लोगों ने वलीद को पुलिस के हवाले कर दिया। इस घटना के बाद से हिंदु समुदाय में खासा आक्रोश है। गुस्साए लोगों ने थाने के बाहर प्रदर्शन किया और हिंदुओं को सुरक्षा देने की मांग भी की।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान: हिंदू मंदिर पर हमले में 50 गिरफ्तार, 150 पर एफआईआर


इस घटना के बाद से इलाके के हिंदू पुलिस से सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि वो इलाके में सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं, ऐसे में उन्हें पुलिस द्वारा सुरक्षा दी जाए। बता दें कि इलाके में रहने वाले हिंदू अधिकतर गरीब और कम आए वाले हैं। मेहनत-मजदूरी कर ये अपना गुजारा करते हैं। वहीं सिंध के अल्पसंख्यक कार्य मंत्री ज्ञानचंद इसरानी ने इस घटना की निंदा की है। उनका कहना है कि ऐसी घटनाएं समाज में अशांति पैदा करती हैं।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में हिंदू मंदिर पर हमले में 20 लोग गिरफ्तार, 150 पर एफआईआर


बता दें कि यह कोई पहला मौका नहीं है, जब पाकिस्तान में हिंदू मंदिर को निशाना बनाया गया है। इससे पहले भी कई बार पाकिस्तान में मंदिरों पर हमला हुआ है। वहीं भारत सहित कई देशों ने इसकी आलोचना भी की है।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़