
दिल्ली का लाल किला (Photo - IANS)
तथाकथित 'कश्मीर सॉलिडैरिटी डे' पर जैश-ए-मुहम्मद (JeM) और लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के शीर्ष कमांडरों ने पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर (Pok) में सार्वजनिक रैलियां की। इस दौरान उन्होंने भारत और वैश्विक शक्तियों के खिलाफ भड़काऊ बयान दिए। रैली में आतंकियों संगठनों ने जिहाद का अह्वान करते हुए भारतीय शहरों पर हमले की धमकी दी।
लश्कर आतंकी सैयद अब्दुल रहमान ने भारत के खिलाफ जहर उगलते हुए कहा कि हम आगरा को जला देंगे, दक्कन को जगाएंगे और दिल्ली को हिलाकर रख देंगे। उसने अखंड भारत के सपने को तोड़ने और अपने पूर्वजों के 'वसीयतनामे' को पूरा करने की कसम खाई। ध्यान रहे कि नकवी के हाफिज सईद और उसके बेटे तलहा सईद के साथ बेहद करीबी संबंध हैं।
वहीं, PoK के रावलाकोट में जैश कमांडर मसूद इलियास कश्मीरी ने एक बड़ी सभा को संबोधित किया और भारत विरोधी भड़काऊ बयान दिए। उसने पाकिस्तानी युवाओं से आतंकी संगठनों में शामिल होने की अपील की और कहा, उनके समर्थक पूर्ण शक्ति और आतंक के साथ दुश्मन को कुचलने को तैयार है। उसने कहा, इससे दिल्ली और वैश्विक शक्तियों को संदेश जाएगा। इस दौरान उसने अमेरिका, इंग्लैंड, इजराइल के पीएम नेतन्याहू का भी उल्लेख किया।
आपको बता दें कि यह वही मसूद इलियास कश्मीरी है, जिसने पहले बहावलपुर में जैश मुख्यालय पर भारतीय हमले की बात स्वीकार की थी। उस वक्त उसने बताया था कि कैसे धमाकों ने आतंकवादियों के चिथड़े उड़ा दिए थे।
सीमा-पार से आतंकी संगठनों की धमकी और घुसपैठ की आशंका को देखते हुए भारतीय सुरक्षा एजेंसिया सतर्क हो गई है। उन्होंने नियंत्रण रेखा और इंटरनेशनल बॉर्डर पर चौकसी बढ़ा दी गई है। इस संबंध में सुरक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की बयानबाजी हताशा का परिणाम है। भारतीय सुरक्षा बल मुस्तैद है। किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारतीय सेना तैयार है।
Updated on:
07 Feb 2026 09:09 am
Published on:
07 Feb 2026 08:48 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
