2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाकिस्तान ट्रेन हादसा : कराची से रावलपिंडी जा रही हजारा एक्सप्रेस हुई बेपटरी, 22 की मौत, 100 घायल

Pakistan Train Accident: पाकिस्तान से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। यहां हजारा एक्सप्रेस की 8 बोगियां पटरी से उतर गई। इस हादसे में 22 यात्रियों की मौत हो गई। करीब 100 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 6 Aug 2023, 5:04 PM IST

पाकिस्तान में बड़ा ट्रेन हादसा: हजारा एक्सप्रेस की 8 बोगियां पटरी से उतरी, 15 की मौत

पाकिस्तान में बड़ा ट्रेन हादसा: हजारा एक्सप्रेस की 8 बोगियां पटरी से उतरी, 15 की मौत

Pakistan Train Accident: पाकिस्तान के कराची से रावलपिंडी जा रही हजारा एक्सप्रेस के हादसे में मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार इस हादसे में मरने वालों की संख्या 15 थी। लेकिन सामने आई जानकारी के अनुसार मृतकों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है। मरने वालों के साथ-साथ घायलों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। पहले 50 यात्रियों के घायल होने की सूचना मिली थी। लेकिन अब मिली जानकारी के अनुसार घायलों की संंख्या बढ़कर 100 के करीब पहुंच गई है। इधर हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। राहत-बचाव कार्य में लगे लोगों का अंदेशा है अभी मृतकों की संख्या और बढ़ेगी। फिलहाल हादसे वाले स्थान पर रेलवे के वरीय अधिकारी के साथ-साथ पुलिस और मेडिकल टीम भी पहुंच चुकी है।



शहजादपुर और नवाबशाह के बीच हुआ भीषण हादसा

मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा पाकिस्तान के शहजादपुर और नवाबशाह के बीच हुआ। जिसमें रावलपिंडी जाने वाली हजारा एक्सप्रेस की लगभग 10 बोगियां पटरी से उतर गई। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ट्रेन कराची से पंजाब के रावलपिंडी जा रही थी, उसी दौरान शहजादपुर और नवाबशाह के बीच दुर्घटना की शिकार हो गई।


हादसे के बाद राहत-बचाव कार्य जारी

हादसे की सूचना सामने आते ही राहत-बचाव शुरू कर दिया गया है। रेलवे के बड़े अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए है। हादसे से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो भी सामने आई है। सोशल मीडिया पर सामने आई वीडियो में दिख रहा है कि कई बोगियां बेपटरी हो गई। जिसके बाद लोगों को बचाने का काम शुरू हो गया है।

देखें हादसे से जुड़ी वीडियो


मंत्री बोले- 45 किमी की स्पीड से चल रही थी ट्रेन

हादसे के बाद पाकिस्तान के रेल मंत्री ख्वाज़ा साद रफीक़ ने लाहौर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि ट्रेन 45 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पर चल रही थी। उन्होंने कहा, "हमारा पूरा सिस्टम काम कर रहा है, पहले हम राहत कार्य को अंजाम देंगे उसके बाद मामले की जांच होगी। यह तोड़फोड़ या मशीन में ख़राबी का मामला भी हो सकता है।

अस्पतालों में आपात स्थिति की घोषणा

मंत्री ने कहा कि अधिकारी हादसे की जगह पर पहुंच चुके हैं और पास के शकूर और नवाबशाह में अस्पतालों में आपात स्थिति लागू कर दी गई है। सिंध के मुख्यमंत्री सैयद मुराद अली शाह ने हादसे पर दुख जताया है। उनके प्रवक्ता का कहना है कि उन्होंने नवाबशाह के डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर अब्दुल राशिद चन्ना को आदेश दिया है कि घायलों के इलाज की जल्द से जल्द व्यवस्था की जाए।